चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के तहत पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव DGP चंडीगढ़ की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेश के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से आए IPS राजेश कुमार शर्मा को SSP/Operations और साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिल्ली से आए IPS विनीत कुमार को SP/Headquarters और Vigilance का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा IPS अनुराग दारू को SPक्राइम, Economic Offences Wing और ट्रैफिक की जिम्मेदारी मिली है। वहीं DANIPS विजय को एसपी सिटी और Intelligence का नया प्रभार दिया गया है।
