Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सत्य निकेतन त्रासदी पर CM रेखा गुप्ता की सख्त कार्रवाई, MCD के 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड

Delhi News: सत्य निकेतन त्रासदी पर CM रेखा गुप्ता की सख्त कार्रवाई, MCD के 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड

Satya Niketan Tragedy: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद दिल्ली सरकार की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके तहत दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5 अधिकारियों को उनकी ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर, अस्सिटेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें निलंबित किया है। बता दें, सत्य निकेतन में इमारत ढहने से अबतक सात लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 12 लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि, राहत-बचाव अभियान अभी भी जारी है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस इमारत के मालिक हरिराम बंसल की तलाश जारी रखे हुए है, जो अभी तक लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और एक लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। बंसल के पड़ोसी एसपी शर्मा ने बताया 'बंसल जी की दुकान बाजार में है—हमारा रिश्ता बस इतना है कि हम कभी-कभार उनकी दुकान से सामान खरीदते हैं; उनका व्यक्तित्व बहुत अच्छा है। वे कई सालों से यहीं रह रहे हैं। उनके पास यहां कई और मकान भी हैं; उनकी बेटी और बेटा भी पास ही सेक्टर 23 में रहते हैं। उनकी एक हार्डवेयर की दुकान भी है। मुझे दिल्ली के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है; मुझे नहीं पता कि सत्य निकेतन में उनका कोई मकान है या नहीं, लेकिन यहां उनकी चार-पांच संपत्तियां जरूर हैं।' 

Also read: MLA Allowance:इर राज्यों के विधायकों की होने वाली है मौज, वाहन भत्ता 25 से 75 हजार रुपए करने का रखा गया प्रस्ताव

तो वहीं, बचाव अभियान के बारे में जानकारी देते हुए IG NDRF नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि अभियान पूरा होने की सही समयसीमा बताना मुश्किल है। उन्होंने कहा 'हमें तकनीकी खोज और बचाव का दायित्व सौंपा गया है, इसलिए हम उस पर काम कर रहे हैं। राज्य सरकार पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली सरकार स्थिति का आकलन कर रही है। मेरे लिए सटीक समय बताना मुश्किल होगा, लेकिन इसमें पूरा दिन लग सकता है क्योंकि मलबा हटाने और मलबे के अंदर फंसे पीड़ितों को खोजने में काफी समय लगता है।'

MCD आयुक्त संजीव खिरवार का बयान

इस हादसे के बाद MCD आयुक्त संजीव खिरवार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा 'दुर्भाग्य से, हमने सात लोगों को खो दिया है। हमारा मानना ​​है कि ढही हुई इमारत के बगल वाली इमारत कमजोर हो गई थी, और रात भर उसे मजबूत किया गया। हम अगले एक-दो दिनों में सुनियोजित तरीके से इसे गिराने की कार्रवाई करेंगे।'  उन्होंने आगे कहा 'अगस्त में, हमने इसी इलाके में 3-4 इमारतों को गिराने के आदेश जारी किए थे। नियमित रूप से पहचान की जाती है। पिछले तीन महीनों में, 960 इमारतों को गिराया गया, 407 इमारतों को सील किया गया और 1500 इमारतों को सील करने और गिराने के नोटिस जारी किए गए। यह अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की एक नियमित प्रक्रिया है।' 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News:सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद फरार था हरिराम, पुलिस ने भिवाड़ी से किया गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को हुए इमारत हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इमारत के कथित मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है, जहां उससे हादसे को लेकर पूछताछ की जाएगी। घटना के बाद से ही हरिराम गुप्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

MLA Allowance:इर राज्यों के विधायकों की होने वाली है मौज, वाहन भत्ता 25 से 75 हजार रुपए करने का रखा गया प्रस्ताव

MLA Vehichel Allowance: तमिलनाडु के विधायकों की सुविधाएं बढ़ने वाली है। विधानसभा में पेश किए गए बिल में वाहन भत्ता 25 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही विधायकों को वाहन की सुविधा देने की बात कही गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast