Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से दर्दनाक खबर सामने आई है। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में सोमवार यानी 7 सितंबर को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरे टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि टेंपो में करीब 16 लोग यात्रा कर रहे थे, जोकी बैठने की क्षमता से कहीं ज्यादा है। वहीं, घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना के बाद राहत-बचाव कार्य जारी
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तुरंत डंपर को अपने कब्जे में लिया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पातल और सहसवान के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान रूपवती,ओमकार, पुत्र रामचरण और शांति के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों की पहचान परवीन, साईदन, आबिद और अयान के रूप में हुई है।
Also read: मायावती ने आकाश आनंद को किया साइड, तो एनडीए से आया ऑफर; यूपी के मंत्री अपनी पार्टी में शामिल करने को तैयार