Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा को जल्द बनाया जाएगा प्रमुख AI हब, आरती सिंह राव ने बताई सरकार की बड़ी योजना

Haryana News: हरियाणा को जल्द बनाया जाएगा प्रमुख AI हब, आरती सिंह राव ने बताई सरकार की बड़ी योजना

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश को डिजिटल रूप से सशक्त और अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में ई-गवर्नेस और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं की पहुंच को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्तमान में 25,201 अटल सेवा केंद्र पंजीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,085 ग्रामीण और 8,116 शहरी क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। इसके साथ ही, अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से 75 विभागों, बोर्डों और निगमों की 946 ऑनलाइन सेवाएं तथा योजनाएं आम जनता को घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।  उन्होंने बताया कि डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए हरियाणा, केंद्र सरकार की डिजी लॉकर सेवा को अपनाने में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है, जहां वर्तमान में 228 प्रकार के दस्तावेज़ और प्रमाण-पत्र डिजिटल सत्यापन के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।

आरती सिंह राव ने बताया कि जन-साधारण को पारदर्शी सेवाएं देने के लिए लोकायुक्त पोर्टल का संचालन किया जा रहा है और राज्य के सभी जिलों की समर्पित आधिकारिक वेबसाइट्स तैयार कर ली गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु ग्राम पंचायतों में 8,468 वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाए जा चुके हैं, वहीं प्रशासनिक कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए प्रदेश के 44 विभागों और सभी जिलों में 'ई-ऑफिस' के जरिए कामकाज पूरा किया जा रहा है।

 जन-समस्याओं के त्वरित समाधान को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए स्वाथ्य मंत्री ने साझा किया कि हर जिला मुख्यालय पर 'सीएम विंडो' की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से 31 अगस्त, 2026 तक 15.32 लाख से भी अधिक शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों और उनके निवारण पर निगरानी रखने के लिए सरकार ने एक नया इन-हाउस सिस्टम 'सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर' भी विकसित किया है।

 उन्होंने आगे बताया कि उक्त उपलब्धियों के अलावा, नागरिक अधिकारों की रक्षा करते हुए व्यवस्था बनाई गई है कि यदि किसी आवेदक को निर्धारित समय में सेवा प्राप्त नहीं होती है, तो उसका आवेदन ही अपीलेट अथॉरिटी के पास चला जाता है। उन्होंने दोहराया कि हरियाणा सरकार इन तमाम डिजिटल पहलों के जरिए प्रदेश में पारदर्शी, त्वरित और जवाबदेह शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुड्डा का सरकार पर निशाना, बोले- अब सिर्फ आश्वासन नहीं, चाहिए समाधान

Haryana News: हरियाणा के शाहाबाद में देवी मंदिर परिसर में आयोजित कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार में यदि संवेदना है तो उनकी मांगों को पूरा करे और झूठे आश्वासन देना बंद करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रति मंत्रियों का कथित अहंकारी रवैया भी स्वीकार्य नहीं है।

Uttarakhand News: सीएम CM धामी का बड़ा ऐलान, हिमालयन काउंसिल को ₹1 करोड़ की ग्रांट, शुरू होगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 'हिमालयो नाम नगाधिराज' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमालयन काउंसिल को बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों को मजबूत करने के लिए 1 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। उन्होंने 'हिमालय विभूति सम्मान' शुरू करने की भी घोषणा की, जो हर साल हिमालय दिवस पर उन रिसर्चर्स, वैज्ञानिकों, समाज सेवकों और अन्य खास हस्तियों को दिया जाएगा जिन्होंने हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और टिकाऊ विकास में अहम योगदान दिया है।

Uttrakhand News:कांग्रेस पर महेंद्र भट्ट का तीखा हमला, बोले- भाजपा को हराने में असमर्थ पार्टियां अपना रही गंदे राजनीतिक हथकंडे

Uttrakhand News:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को पराजित करने में असमर्थ विपक्षी दल अब सत्ता हासिल करने के लिए नकारात्मक और गंदे राजनीतिक हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। भट्ट ने कहा कि जनविश्वास जीतने में लगातार असफल रही कांग्रेस

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast