Search KhabarFast

Press ESC to close

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 7 सितंबर को जारी हुआ बड़ा आदेश, पुलिस के 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 7 सितंबर को जारी हुआ बड़ा आदेश, पुलिस के 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Chandigarh News: चंडीगढ़ के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 7 सितंबर को जारी आदेश के तहत कुल 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। आदेश में अधिकारियों को बिना देरी के अपने नए पद का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कार्यभार संभालने के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर एसएसपी कार्यालय को भेजने के लिए कहा गया है।

आदेश के मुताबिक, इंस्पेक्टर/एलआर रवदीप सिंह को पुलिस पोस्ट-43 के प्रभारी पद से हटाकर थाना-39 में असिस्टेंट एसएचओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Also read: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, अश्विनी कुमार मिश्रा ने ली शपथ

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आदेश के तहत इंस्पेक्टर/एलआर चंदर मुखी को पुलिस पोस्ट आईएसबीटी-17 से हटाकर थाना-17 में असिस्टेंट एसएचओ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इंस्पेक्टर/एलआर नीरज कुमार को पुलिस पोस्ट-24 से थाना-34 में असिस्टेंट एसएचओ नियुक्त किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर/एलआर प्रेम सिंह को पुलिस पोस्ट पलसोरा से स्थानांतरित कर पुलिस लाइंस भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर नवीन को डीसीसी से हटाकर पुलिस पोस्ट-61 का प्रभारी बनाया गया है। एसआई सुनील कुमार को पुलिस पोस्ट लेक से पुलिस पोस्ट-22 और एसआई मोहन कश्यप को ईओपीएस से पुलिस पोस्ट नीलम की कमान सौंपी गई है।

इसी तरह एसआई संजय दत्त को थाना-49 से हटाकर पुलिस पोस्ट पीयू कैंपस की जिम्मेदारी दी गई है। एल/एसआई बबिता बाई का तबादला थाना इंडस्ट्रियल एरिया से पुलिस पोस्ट बीडीसी किया गया है, जबकि एसआई राहुल भारद्वाज को साइबर क्राइम थाने से हटाकर पुलिस पोस्ट-43 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसआई कुलदीप सिंह को पुलिस पोस्ट पीयू कैंपस से पुलिस पोस्ट-24, एसआई बलजीत सिंह को थाना इंडस्ट्रियल एरिया से पुलिस पोस्ट लेक और एसआई कुलदीप सिंह को थाना-39 से पुलिस पोस्ट पलसोरा का प्रभारी बनाया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: हल्द्वानी घटना पर CM धामी का बड़ा बयान, बोले- जाति के आधार पर नहीं हुआ कोई शुद्धिकरण अनुष्ठान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि पहले ही साफ किया जा चुका है कि किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर कोई शुद्धिकरण अनुष्ठान नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘श्री राम सेना’ एक स्वतंत्र संगठन है और कार्यक्रम से पहले या बाद में जारी उसकी किसी भी प्रेस विज्ञप्ति या वीडियो में किसी व्यक्ति या किसी विशेष जाति के खिलाफ कोई बात नहीं कही गई थी।

Uttarakhand News: सीएम CM धामी का बड़ा ऐलान, हिमालयन काउंसिल को ₹1 करोड़ की ग्रांट, शुरू होगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 'हिमालयो नाम नगाधिराज' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमालयन काउंसिल को बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों को मजबूत करने के लिए 1 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। उन्होंने 'हिमालय विभूति सम्मान' शुरू करने की भी घोषणा की, जो हर साल हिमालय दिवस पर उन रिसर्चर्स, वैज्ञानिकों, समाज सेवकों और अन्य खास हस्तियों को दिया जाएगा जिन्होंने हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और टिकाऊ विकास में अहम योगदान दिया है।

Uttrakhand News:कांग्रेस पर महेंद्र भट्ट का तीखा हमला, बोले- भाजपा को हराने में असमर्थ पार्टियां अपना रही गंदे राजनीतिक हथकंडे

Uttrakhand News:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को पराजित करने में असमर्थ विपक्षी दल अब सत्ता हासिल करने के लिए नकारात्मक और गंदे राजनीतिक हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। भट्ट ने कहा कि जनविश्वास जीतने में लगातार असफल रही कांग्रेस

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast