Search KhabarFast

Press ESC to close

असम में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पहले पत्नी की हत्या की; फिर सिर को फ्रिज में रखा

असम में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पहले पत्नी की हत्या की; फिर सिर को फ्रिज में रखा

Crime News:असम से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। असम के गुवाहाटी के हाटीगांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान नूनमती के तौर पर हुई है।

वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला का पति रामानुजन गोस्वामी ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस के अनुसार रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट में बुटीक में काम करती थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर रिया और उसके पति के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन लगभग 8 बजे घर से निकल गया था।

पड़ोसी ने दी घटना की जानकारी

मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को मंगलवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। शक होने पर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली महिला की हत्या की जानकारी सामने आई। आरोप है कि हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया औऱ उसे पॉलीथीन बैग में रखकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया। इसके अलावा महिला की उंगलियां भी काटे जाने की बात सामने आई है।

मामले में कई खुलासे

पुलिस ने आशंका जताई है कि शव बरामद होने से लगभग 24 या 48 घंटे पहले हत्या की गई होगी। फिलहला हत्या किस वजह से की गई है इसकी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलुओं का ध्यान रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं, पुलिस पति की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या को लेकर कई और खुलासे हो सकते हैं।    

Also read: Delhi News: 3 साल की मासूम से दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर कई बार बनाया हवस का शिकार; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चेन्नई में TVK से जुड़े कन्नन की हत्या,6 लोगों के गैंग ने धारदार हथियारों से किया हमला; CCTV में कैद वारदात

Tamilnadu News:चेन्नई में शनिवार रात एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कन्नन के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक,कन्नन हाल ही में सत्तारूढ़ TVK पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि वन्ननदुरई इलाके में एक गैंग ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Delhi News: मयूर विहार फेज 3 में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, मौके पर चश्मदीद भी मौजूद; पुलिस जांच जारी

Delhi Crime: दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 से एक बड़ी खबर सामने आई है। इलाके में आज रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसके बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। तो वही, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। यह घटना न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast