Mirzapur Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी अभिनीत वेब सीरीज 'मिर्जापुर: द मूवी' को भारत में एक अनोखा प्रयोग कहा जा रहा है। क्योंकि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में से एक बनकर उभरी है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है और हिंदी में पहले तीन दिनों में 96.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक पोस्ट में, आदर्श ने फिल्म के प्रदर्शन को 'ज़बरदस्त, धमाकेदार वीकेंड' बताया और कहा कि 'मिर्जापुर द मूवी' को ओपनिंग वीकेंड में इतनी बड़ी कमाई करने वाली पहली वेब सीरीज-टू-फिल्म फ्रैंचाइज़ी के रूप में याद किया जाएगा।
Also read: Bigg Boss 20: प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम की दोस्ती बरकरार, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स को दी वॉर्निंग; बोलीं - इनका नॉकआउट बहुत भारी...
'मिर्जापुर: द मूवी' का कुल कलेक्शन
बता दें, 'मिर्जापुर: द मूवी' 04 सितंबर शुक्रवार को रिलीज हुई थी। फिल्म में पहले दिन 27.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 32.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसके बाद फिल्म रिलीज के तीसरे दिन रविवार को इसकी रफ्तार और तेज हो गई, जब फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपये कमाए। इससे फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 96.85 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है, अब सबकी निगाहें सोमवार पर टिकी हैं। फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों में शानदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही 'मिर्जापुर द मूवी' 2026 के टॉप पांच ओपनिंग वीकेंड में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2', सनी देओल की 'बॉर्डर 2' और यश अभिनीत 'टॉक्सिक' (हिंदी) के बाद यह चौथे नंबर पर है, जबकि इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से आगे है।
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ की कहानी को आगे बढ़ाती है और कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और गुड्डू पंडित (अली फ़ज़ल) जैसे कुछ जाने-माने किरदारों को वापस लाती है। फिल्म में मिर्ज़ापुर की गद्दी के लिए चल रही लड़ाई को दिखाया गया है, जिसमें नए दावेदार मैदान में उतरते हैं। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसका निर्माण किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं।