Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सामाजिक सौहार्द और सम्मान के मुद्दे पर BJP SC मोर्चा का प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन, कांग्रेस से दलित उत्थान पर मांगा जवाब

Uttarakhand News: सामाजिक सौहार्द और सम्मान के मुद्दे पर BJP SC मोर्चा का प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन, कांग्रेस से दलित उत्थान पर मांगा जवाब

देहरादून। सामाजिक समरसता, सामाजिक सौहार्द, समान अवसर तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए। देहरादून में गांधी पार्क में आयोजित धरने में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक सम्मान, समानता और सौहार्द का विषय किसी दल विशेष की राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के सामाजिक ताने-बाने और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से यह सवाल पूछना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी के लंबे शासनकाल में दलित, वंचित एवं पिछड़े समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए कौन-कौन से ठोस और प्रभावी कदम उठाए गए ?..।

वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष किया। ऐसे में उनके विचारों और योगदान को लेकर भारत रत्न पुरस्कार तक नहीं दिया है , जबकि कांग्रेस पार्टी के अपने कहीं नेताओं को भारत रत्न पुरस्कार दिया है,  कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में डॉ. अंबेडकर के विचारों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाने तथा वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आज तक कोई ठोस कार्य नहीं किए है।

Also read: Uttrakhand News:नैनीताल में पानी पीने से क्यों डर रहे लोग, 100 से ज्याद लोग बीमार; 2 की मौत

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार है और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि वे इन सवालों का जवाब तथ्यों के साथ दें। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा समाज में किसी प्रकार का विभाजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समान अवसर, आपसी सम्मान और सबको साथ लेकर चलने की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए। सामाजिक सौहार्द तभी मजबूत होगा, जब राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शनों के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता और सम्मान का संदेश दिया गया है।  कहा कि धरना-प्रदर्शनों के माध्यम से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  के कार्यकर्ता सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता और सम्मान में आगे भी वंचित एवं पिछड़े वर्गों के सम्मान तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर आवाज उठाता रहेगा। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, पूर्व मेयर सुनील उनियाल (गामा), विनय गोयल, विधायक विनोद चमोली, रणजीत सिंह जाखी, दयाराम एवं  धीरज भंडारी सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे l

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुड्डा का सरकार पर निशाना, बोले- अब सिर्फ आश्वासन नहीं, चाहिए समाधान

Haryana News: हरियाणा के शाहाबाद में देवी मंदिर परिसर में आयोजित कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार में यदि संवेदना है तो उनकी मांगों को पूरा करे और झूठे आश्वासन देना बंद करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रति मंत्रियों का कथित अहंकारी रवैया भी स्वीकार्य नहीं है।

Uttarakhand News: सीएम CM धामी का बड़ा ऐलान, हिमालयन काउंसिल को ₹1 करोड़ की ग्रांट, शुरू होगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 'हिमालयो नाम नगाधिराज' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमालयन काउंसिल को बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों को मजबूत करने के लिए 1 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। उन्होंने 'हिमालय विभूति सम्मान' शुरू करने की भी घोषणा की, जो हर साल हिमालय दिवस पर उन रिसर्चर्स, वैज्ञानिकों, समाज सेवकों और अन्य खास हस्तियों को दिया जाएगा जिन्होंने हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और टिकाऊ विकास में अहम योगदान दिया है।

Uttrakhand News:कांग्रेस पर महेंद्र भट्ट का तीखा हमला, बोले- भाजपा को हराने में असमर्थ पार्टियां अपना रही गंदे राजनीतिक हथकंडे

Uttrakhand News:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को पराजित करने में असमर्थ विपक्षी दल अब सत्ता हासिल करने के लिए नकारात्मक और गंदे राजनीतिक हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। भट्ट ने कहा कि जनविश्वास जीतने में लगातार असफल रही कांग्रेस

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast