दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा, जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी की अगुवाई में...

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा, जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी की अगुवाई में...

JP Nadda Big Statement: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार यानी 14 सितंबर को कहा कि 14 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में दो करोड़ सक्रिय सदस्य हैं।

जेपी नड्डा ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के 240 सांसद, लगभग 1500 विधायक और 170 विधान परिषद सदस्य हैं। 

जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा 14 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। भारत के 20 राज्यों में एनडीए और 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि हम देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारे 240 लोकसभा सांसद है। जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में 11 साल में कार्य-निष्पादन और जवाबदेह सरकार की राजनीति हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में अकार्य-निष्पादन की राजनीति थी और उन्होंने विकास कार्य नहीं किए। जेपी नड्डा ने कहा कि पिछली सरकारें घोषणापत्रों में किए गए वादों को भी भूल गई थीं।

भाजपा ने संकल्प पूरा किया: जेपी नड्डा

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि 1987 में हमने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प लिया था। 2024 तक, हमने उस वादे को पूरा किया और अयोध्या में राम मंदिर का सफलतापूर्वक निर्माण हुआ। इसी तरह, हमने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से जुड़े मुद्दों के समाधान का संकल्प लिया था, और हमने संविधान में संशोधन करके और आवश्यक बदलावों को लागू करके अपने संकल्प पूरा हुआ।

Leave a comment