
Cyclone Biporjoy: चक्रवातीय तूफान बिपारजॉयसमय के साथ-साथ खतरनाक रूप लेता जा रहा है। बिपारजॉयतूफान145 किमी प्रति घंटे की गति और हवाओं के साथ निरंतर गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। इसकी बढ़ती गति के साथ ही हरियाणा समेत कई राज्यों के मौसम में तेजी से बदलावा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही तूफान का गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल बनने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि, हरियाणा के 6 शहरों में चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। इन शहरों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद शामिल हैं। इस तूफान का ज्यादा असर दक्षिण हरियाणा में देखनें को मिलेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात की "व्यापक हानिकारक क्षमता" के बारे में चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। इस चक्रवातीय तूफान से होने वाले नुक्सान को देखते हुए अधिकारियों ने पहले ही संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 74,000 लोगों को निकाल लिया है। बता दें कि, 9 तटीय राज्यों में लगभग 32 करोड़ लोग - पूर्वी तट पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और पश्चिमी तट पर केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात - और कुछ केंद्र शासित प्रदेश इसके प्रभाव की चपेट में हैं।
राजस्थान में भी तूफान के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। इसके साथ ही तेज हवाओं के कारण हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में भी नमी बढ़ रही है। जिसके चलते पश्चिमी हरियाणा में मौसम में बदलाव की स्थिति बन रही है।
राज्य में पूर्वानुमान के अनुसार 15, 16 और 17 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके साथ हीउत्तर भारत की तरफ से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है, जो फिलहाल पश्चिमी पाकिस्तान पर बना है। जिससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में 16 जून तक बारिश होने की संभाना है।
Leave a comment