Search KhabarFast

Press ESC to close

सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- बिहार की जनता को गप्पू और चप्पू से बचाना जरूरी  

सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- बिहार की जनता को गप्पू और चप्पू से बचाना जरूरी  

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में इंडिया ब्लॉक और एनडीए के नेताओं के बीच जुबानी जंग होती नजर आ रही है। सोमवार, 3 नवंबर को दरभंगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन को निशाना बनाया। उन्होंने महात्मा गांधी के तीन बंदरों का ज़िक्र करते हुए महागठबंधन के 3 बंदर बताए, जिन्हें सीएम य़ोगी ने नाम दिया पप्पू, टप्पू और अप्पू।

इस तंज पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि जो लोग आईना देखकर आते हैं। उन्हें हर तरफ बंदर नजर आता है। बंदर की टोली में बैठा दिया जाएं, तो अलग नजर भी नहीं आते हैं।

अखिलेश ने किया पलटवार

सिवान में अखिलेश यादव ने BJP पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि हमें बिहार को गप्पू और चप्पू से बचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि NDA बिहार को गिरवी रखना चाहता है और वे घबराए हुए हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के नौकरियों और महिलाओं को 2500 सम्मान राशि देने के वादे से वे काफी चिंतित हैं।

अमेरिका से डर गई बीजेपी- अखिलेश

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी गप्पू का मामला है। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने चांद पर जमीन देने, बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने और करोड़ों नौकरियां पैदा करने का वादा किया था।

इसके अलावा सपा प्रमुख ने कहा कि ये वे लोग हैं जिन्हें अमेरिका ने चोट पहुंचाई है। अमेरिका उन्हें डरा रहा है, इसलिए ये इस तरह की रणनीति का सहारा लेते आ रहे हैं, ताकि चुनाव में उनकी विफलता पर बहस न हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास बड़े गप्पू और उनके चप्पू हैं और बिहार की जनता इस बार समरसता को चुनेंगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast