Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Assembly Elections 2025: ‘10 हजार रुपए ले लो, लेकिन इन्हें अपना वोट मत दो’ NDA पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

Bihar Assembly Elections 2025: ‘10 हजार रुपए ले लो, लेकिन इन्हें अपना वोट मत दो’  NDA पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टियों के दिग्गज नेता इन दिनों बिहार में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इसी बीच बिहार के सोनबरसा में कांग्रेस की महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के विकास में बिहार का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे संविधान ने आपको वोट देने की शक्ति दी है। आप उसी शक्ति को इस्तेमाल करने जा रहे हैं। इसलिए इस देश में अपनी जगह को पहचानिए और गर्व कीजिए कि आप बिहार के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि NDA की सरकार बिहार में लोगों के वोट को ख़त्म करने में लगी है। बिहार में 65 लाख से ज्यादा लोगों के वोट काट दिए गए। इसका मतलब है कि इन लोगों के अधिकार ख़त्म कर दिए गए। वोट जनता को कई सारे अधिकार देता है और अगर यही चला जाएगा तो आपके पास कुछ नहीं बचेगा। यानी- वोट चोरी जनता के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है।

इनसे 10 हजार रुपए ले लो, लेकिन इन्हें अपना वोट मत दो- प्रियंका गांधी

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिहार चुनाव से हफ्ते भर पहले महिलाओं को 10 हजार रुपए देने की घोषणा करते हैं। ये 10 हजार रुपए, 20 साल से कहां थे?  क्या इससे पहले महिला संघर्ष नहीं कर रही थी?  महिलाओं को 20 साल इंतजार क्यों करना पड़ा?BJP-JDU की नीयत साफ नहीं है। इनकी नीयत को पहचानो। इनसे 10 हजार रुपए ले लो, लेकिन इन्हें अपना वोट मत दो।

पलायन के मुद्दे पर बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार से लाखों लोग पलायन करके दूसरे राज्यों में कमाने जाते हैं। लोग अपने परिवारों से दूर रहकर मेहनत करते हैं, दिन-रात संघर्ष करते हैं, क्योंकि यहां पर किसी को रोजगार नहीं मिल रहा है। जबकि इस देश को बनाने वाले लोग बिहार से हैं। पहले लोग खेती से कमा लेते थे, लेकिन आज उसमें भी कमाई नहीं है। यहां के किसान मेहनत करते हैं, लेकिन फसल का सही दाम नहीं मिलता। आज हालात ऐसे हैं कि नौकरी न मिलने पर लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का स्पष्टीकरण, बोले- बृजेंद्र सिंह की यात्रा में नहीं, राहुल गांधी की सभा में गया था

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरते  हुए सीएम सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना व्यक्तियों की मौत हो रही है क्योंकि फ्रस्ट्रेशन ज्यादा बढ़ चुकी है रोजगार नहीं है, लोग बेरोजगार हैं नौकरियों की बात करें तो ए और बी ग्रेड की नौकरियां बाहर के लोगों को दे दी जाती है। भूपेंद्र हुड्डा ने इसके आंकड़े भी पेश किया।

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेजेपी युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 11 दिन का सस्पेंस खत्म

केरल की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस फैसले के साथ पिछले 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast