
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के पास सोमवार, 3 नवंबर सुबह 6.3 तीव्रता के साथ भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप में कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और 150 से ज्यादा घायल हो गए। कहा ये जा रहा है कि ये घटना अगस्त के अंत में आए भूकंपों की याद दिला देती है, जब 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
भूकंप से होता है करोड़ों का नुकसान
अफगानिस्तान पहाड़ों से घिरा देश है, जहां प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, सूखा और भूस्खलन तो होते ही हैं, लेकिन भूकंप सबसे ज्यादा आती है, जिसकी वजह से अभी तक कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है। हर साल औसतन 560 लोग भूकंप से मरते हैं। साथ ही नुकसान 80 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 670 करोड़ रुपये का होता है।
क्या है भूकंप का कारण?
पृथ्वी की सतह 7 बड़े टेक्टोनिक प्लेट्स में बंटी है। ये प्लेट्स धीरे-धीरे हिलती रहती हैं और कुछ 2-10 सेंटीमीटर प्रति साल, जब दो प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो ऊर्जा जमा हो जाती है। ये ऊर्जा अचानक निकलती है, जिससे भूकंप आता है। अफगानिस्तान इसी ट्रांसप्लेट जोन पर है, जहां प्लेट्स की गति से लगातार कंपन होता रहता है। अफगानिस्तान यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट के किनारे पर स्थित है। दक्षिण में अरेबियन प्लेट और पूर्व में इंडियन प्लेट इससे टकराती हैं। ये दुनिया के सबसे सक्रिय टेक्टोनिक क्षेत्रों में से एक है।
Leave a comment