
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है। राजनीतिक पार्टियां जनता का वोट पाने के लिए लगातार चुनाव प्रचार में लगी हुई है। वहीं इस चुनाव मैदान में भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भी उतर चुके हैं। जहां पवन सिंह, NDA के प्रचारक के रूप में शामिल हैं, तो वहीं खेसारी लाल आरजेडी के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं।
पवन और खेसारी के बीच विवाद
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के वो सितारे हैं, जो अपने दम पर कई लोगों को दीवाना बनाते आए हैं। कहा जाता है कि दोनों के बीच गहरी दुश्मनी है। खेसारी ने कई बार पावर स्टार पवन सिंह को लेकर इशारों-इशारों में कई बातें कही हैं। वहीं, पवन सिंह ने भी इसका जवाब दिया है।
हमारी दुआ सबके साथ- पवन सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों सुपरस्टार एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होकर बयानबाजी कर रहे हैं। पवन सिंह ने एक चुनावी रैली के दौरान खेसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना एक्टर का नाम लिए कहा कि हमको बोलने की जरूरत थोड़ी है। जो अंड-बंड बोलता है, हम किसी के बारे में टिका-टिप्पणी नहीं करते हैं। हमारी सभी के लिए दुआ है, लेकिन जो बुरा बोलता है, उसका खुद ही बयान जाकर सुनिए कि वो बोलता है हम मोदी जी के फैन हैं।
खेसारी लाल ने दिया था विवादित बयान
पवन सिंह के बयान से पहले खेसारी लाल यादव ने भी पावर स्टार को अपना निशाना बनाया था। खेसारी ने उन्हें नचनिया कहा, जिससे कई लोग नाराज हुए। पवन सिंह ने इस बात पर अपना रिएक्शन भी दिया था। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा था कि इस शब्द के दो मतलब हो सकते हैं। अगर जुबान फिसली है, तो इस पर रिएक्ट करना सही नहीं है। ये शब्द खराब नहीं है, इसका दूसरा मतलब ना निकाला जाए।
Leave a comment