Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Assembly Elections 2025: ‘पिता का नाम बोलने में शर्म क्यों आ रही है?’ कटिहार में पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव से किया सवाल

Bihar Assembly Elections 2025: ‘पिता का नाम बोलने में शर्म क्यों आ रही है?’ कटिहार में पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव से किया सवाल

PM Modi in Katihar: बिहार के कटिहार में PM मोदी ने आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि, "राजद कांग्रेस के पोस्टरों को देखिए। जो बिहार में सालों साल मुख्यमंत्री रहे। जो बिहार में जंगल राज लाए उनकी तस्वीरें पोस्टरों से गायब हैं या कोने में छोटी से तस्वीर लगी है। दूरबीन से भी दिखती नहीं है। अपने पिता का नाम बोलने में शर्म क्यों आ रही है? वो कौन सा पाप है जिसे राजद वालों को बिहार के नौजवानों से छुपाना पड़ रहा है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया ताकी बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और राजद को पराजित करें। कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान आपने सुनें होंगे। अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के नेताओं से बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक बातें बुलाई जा रही हैं। कांग्रेस जानती है कि इस बार भी राजद हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी और कांग्रेस राजद के वोट बैंक पर कब्ज़ा कर लेगी।

ये आपके हक का पैसा भी लूट लेते- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की NDA सरकार का बहुत बड़ा फायदा है कि दिल्ली और पटना से निकला एक-एक रुपया सीधे आपके खाते तक पहुंचता है। कोई चोर लुटेरे लूट नहीं सकते। वरना यहां एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये राजद और कांग्रेस वाले आपके हक का पैसा आप तक पहुंचने ही नहीं देते। ये आपके हक का पैसा भी लूट लेते।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

Kal Ka Mausam 25 October 2026: उत्तर भारत और दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और ठंड का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 25 October 2026 : देशभर में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast