Search KhabarFast

Press ESC to close

दीप्ति शर्मा की सफलता पर माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा, बोले - बेटी की वजह से ही सम्मान...

दीप्ति शर्मा की सफलता पर माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा, बोले - बेटी की वजह से ही सम्मान...

Deepti Sharma:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 02 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए ICC विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक पल की हीरो रहीं आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा, जिन्होंने फाइनल में 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और गेंदबाजी में 5 विकेट लेकर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुईं। पूरे टूर्नामेंट में 215 रन और 22 विकेट लेने वाली दीप्ति को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। लेकिन इस जीत की असली मिठास तब उभरी जब दीप्ति के माता-पिता ने अपनी बेटी की तारीफ में पुल बांधे।

माता-पिता की भावुक प्रतिक्रिया

फाइनल खत्म होते ही आगरा के शमशाबाद इलाके में दीप्ति के घर जश्न का दौर शुरू हो गया। पड़ोसी मिठाइयां बांटते रहे, फूल मालाएं पहनाई गईं। लेकिन सबसे मार्मिक पल तब आया जब सुशीला शर्मा ने कहा 'टीम इंडिया की सभी बेटियों ने मेरा सम्मान रखा है। मैंने और मेरी बेटी ने भगवान की जितनी सेवा की, आज वो सफल हो गई। मेरी तपस्या पूरी हुई।' मां ने बताया कि मैच के दौरान वे बार-बार मंदिर जाकर दुआएं मांग रही थीं।

वहीं, पिता श्री भगवान शर्मा आंसुओं से भावुक हो उठे। सड़क पर उतरकर जश्न मनाते हुए उन्होंने कहा 'दीप्ति पर गर्व है। उसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है, हमें अपनी बेटी पर नाज है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सम्मान सिर्फ दीप्ति का नहीं, बल्कि सभी बेटियों का है। उन्होंने आगे कहा कि बेटी की वजह से ही हमें इतना सम्मान मिल रहा है।

दीप्ति शर्मा का क्रिकेट करियर

बता दें, दीप्ति भगवान शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद में हुआ। उनके पिता श्री भगवान शर्मा रेलवे में अधिकारी थे, जबकि मां सुशीला शर्मा एक स्कूल की प्रधानाचार्या हैं। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति दीप्ति का जुनून देखकर परिवार ने उनका साथ दिया, लेकिन समाज की पुरानी सोच ने कई चुनौतियां खड़ी कीं। जैसे लड़की को क्रिकेट मत खिलाओ। ऐसी बातें सुनने को मिलती रहीं, लेकिन दीप्ति के बड़े भाई सुमित शर्मा, जो खुद उनके कोच हैं, ने उन्हें प्रोत्साहित किया। 2014 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली दीप्ति ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

2025 वर्ल्ड कप में दीप्ति का प्रदर्शन कमाल का रहा। फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए, जिसमें उनकी संयमित पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया। फिर गेंदबाजी में उनकी फिरकी ने साउथ अफ्रीका को ध्वस्त कर दिया। यह जीत न सिर्फ क्रिकेट का, बल्कि लैंगिक समानता का भी प्रतीक बनी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket Rules: क्रिकेट में हाथ घुमाकर क्यों फेंकी जाती हैं गेंदें? जानें कहां से आया ये नियम

Cricket Bowling Rules: विश्व भर क्रिकेट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बल्लेबाज की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की गेंद का रफ्तार देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। गेंदबाजी की स्विंग होती गेंद बल्लेबाजों को चारों खाने चीत कर देता है। वहीं, दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाज भी बल्लेबाज के पसीने छूड़ा देते हैं।

IPL 2026: टी20 में रचा गया नया इतिहास, 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने एक ही मैच में किया बड़ा कारनामा

IPL 2026: टी20 क्रिकेट का इतिहास लगभग 23 साल पुराना है लेकिन, जो 16 मई की शाम जो हुआ, वह टी20 इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। टी20 में 5 बल्लेबाजों के फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का मामला तो आया है लेकिन कभी ऐसा हुआ हो कि एक ही मैच में 6 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बना दिया हो।

विराट कोहली ने फिर दिखाया दम, IPL 2026 में पूरे किए 500 रन

विराट कोहली का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast