Search KhabarFast

Press ESC to close

लगातार रजाई में रहने के बाद भी ठंडे रहते हैं हाथ और पैर? जानें किस बीमारी है संकेत

लगातार रजाई में रहने के बाद भी ठंडे रहते हैं हाथ और पैर? जानें किस बीमारी है संकेत

Cold Feet in Winter: सर्दियां आते ही लोगों का  सबसे पसंदीदा काम होता है कंबल में दुबककर सोना, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि कई बार रजाई में घंटो रहने के बाद भी आपके पैर ठंडे ही रहते हैं। अगर ऐसा आपके साथ अक्सर होता है, तो इसे सिर्फ सर्दी के मौसम की वजह से ही नहीं बल्कि शरीर में पोषक तत्व की कमी या किसी बीमारी के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या हो सकती है?

शरीर में B12 की कमी

विटामिन B12 शरीर की नसों और ब्लड सेल्स के लिए बहुत जरूरी होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कमी से नसें कमजोर हो जाती हैं, जिससे पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या ठंडक महसूस हो सकती है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप दूध, अंडा, मछली और डेयरी प्रोडक्ट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही अगर आप शाकाहारी हैं, तो डॉक्टर की सलाह से B12 के सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

थायराइड हार्मोन का कंट्रोल में न रहना

थायराइड शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। जब ये हार्मोन शरीर में पर्याप्त मात्रा में नहीं बनता, तो शरीर की गर्मी की कमी हो जाती है और ठंड ज्यादा लगती है, खासकर हाथ-पैरों में। अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन के अनुसार, हाइपोथायरॉइडिज्म वाले लोगों में ठंड बर्दाश्त नहीं होती है। अगर आपको इसके साथ वजन बढ़ना, थकान या बाल झड़ना जैसी दिक्कतें हैं, तो थायराइड की जांच जरूर कराएं।

डायबिटीज

डायबिटीज की बीमारी भी लंबे समय तक पैर के ठंडे होने की वजह हो सकती है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित लगभग 50 प्रतिशत लोगों में नसों को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचता है। इसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है, जो पैरों में ठंडक, झनझनाहट या सुन्नपन की वजह बनती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो शुगर कंट्रोल में रखें, मीठा कम खाएं और रोज एक्सरसाइज जरूर करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cough Syrup New Rules: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये वाली दवा, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवाओं की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब 12 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं खरीदी जा सकेंगी।

कोविड-19 ने फिर बढ़ाई चिंता...आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 8 नए मामले, इलाज के दौरान 2 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में एक बार फिर कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पिछले कुछ हफ्तों में जिले में कोविड-19 के 8 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

कोलन कैंसर की वजह से कोशिकाएं बदल रही हैं अपनी पहचान, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Colorectal cancer: वैज्ञानिकों ने एक आणविक स्विच की पहचान की है जो यह समझाने में मदद कर सकता है कि कोलोरेक्टल कैंसर अधिक घातक क्यों हो जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब GATA6 नामक जीन-विनियमन कारक का स्तर कम हो जाता हैय़

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast