Search KhabarFast

Press ESC to close

टीम इंडिया का क्या है मुंबई से कनेक्शन, वर्ल्ड कप के लिए 2 तारीख ही क्यों है खास?

टीम इंडिया का क्या है मुंबई से कनेक्शन, वर्ल्ड कप के लिए 2 तारीख ही क्यों है खास?

Indian Womens Cricket Team: वनडे विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत हासिल कर देश की शान बढ़ाई। भारतीय पुरुष टीम पहले भी विश्व कप में जीत हासिल कर चुकी है, महिला टीम की ये सफलता पहली बार मिली है। इस बार भारत में ही विश्व कप आयोजन किया गया। इसलिए टीम इंडिया को इस खिताब का दावेदार मान लिया गया था। आखिर में भारतीय टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसने उन्हें चैंपियन बना ही दिया। इस बीच भारत की इस जीत से मुंबई का भी गहरा कनेक्शन सामने आया है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम के लिए 2 तारीख को भी खास है कहा जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है।

बन गया जीत का माहौल

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार, 2 नवंबर को इतिहास रच दिया। रात करीब 12 बजे भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपनी जीत दर्ज की। इसी के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। भारी संख्या में लोग मुकाबला अपनी टीवी पर देख रहे थे, उन्होंने जीत के बाद जमकर पटाखे फोड़े और महिला टीम की जीत का जश्न मनाया।

क्यों है खास ये तारीख?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे विश्व का फाइनल नवंबर को खेला गया, जिसे भारत ने जीतने में सफलता हासिल की। बात अगर साल 2011 के वनडे विश्व कप फाइनल की करें तो ये मैच अप्रैल में हुआ था, लेकिन तारीख 2 ही थी। यानी भारतीय टीम ने दो तारीख को अब दो विश्व कप के खिताब अपने नाम कर लिए हैं, जिसके बाद इस तारीख को खास माना जा रहा है। 

क्या है मुंबई से कनेक्शन

वहीं, इससे पहले जब भारतीय टीम ने साल 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था, तब भी फाइनल मैच मुंबई में ही खेला गया था। साल 2011 के फाइनल में जब भारत और श्रीलंका की टीमें आमने सामने थीं और भारत ने फाइनल जीता। उस समय मैदान वानखेड़े स्टेडियम था, इस बार ये डीवाई पाटिल है, लेकिन दोनों स्टेडियम मुंबई में ही हैं। यानी मुंबई में भारत ने अब दो वनडे विश्व कप जीतने में कामयाब हुई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण पर संकट, भारत-चीन में अब तक नहीं तय हुए ब्रॉडकास्ट राइट्स

दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 32 दिन बाकी हैं, लेकिन भारत और चीन जैसे बड़े बाजारों में अब तक इसके प्रसारण अधिकार तय नहीं हो पाए हैं।

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम की बादशाहत कायम, पाकिस्तान को हुआ तगड़ा नुकसान;जानें अन्य टीमों का हाल

ICC ODI Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में एक बार फिर भारतीय टीम ने बादशाहत कायम रखी है। वार्षिक अपडेट के बाद भी भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बनी हुई है। हालांकि, इस बार बढ़त थोड़ी कम हो गई है।

IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज, 15 मैच शेष, 8 टीमें रेस में... क्रिकेट का रोमांच चरम पर

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, लेकिन अभी भी एक भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। अब सिर्फ 15 मुकाबले बचे हैं और सिर्फ 2 टीमें ही बाहर हुई हैं, लेकिन मजेदार की बात यह है कि अभी भी आठ टीमें बची हुई हैं, जिसमें अंक तालिक में टॉप पर मौजूद टीमें भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है और वहीं नीचे वाली टीमों ने भी अपनी आस भी अभी तक नहीं छोड़ी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast