Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 19: विकेंड के वार में सलमान खान ने तान्या मित्तल को दी गाली! हंसी से लोटपोट हो गए घरवाले

Bigg Boss 19: विकेंड के वार में सलमान खान ने तान्या मित्तल को दी गाली! हंसी से लोटपोट हो गए घरवाले

Bigg Boss 19: बिग बॉस के फैंस ने पिछले कुछ समय से महसूस किया कि सलमान खान पहले जैसे शो में एक्टिव नहीं रह रहे थे। उनके फैंस को उनकी ऑन-स्क्रीन एनर्जी की कमी लग रही थी। लेकिन लगता है कि सलमान ने फीडबैक को गंभीरता से लिया, क्योंकि पिछले हफ्ते से वे कंटेस्टेंट्स के साथ खुलकर बातचीत करते और हर टास्क में मजेदार अंदाज दिखाते नजर आए। हाल ही में शो में एकता कपूर, नागिन-7की लीड एक्ट्रेस का चेहरा रिवील करने आई थीं, और इसी दौरान एक मजेदार घटना देखने को मिली।

मजाक में गाली और हंसी का माहौल

एकता कपूर द्वारा दिए गए टास्क में घरवालों को मटके से स्लाइम फेंकना था। जब तान्या ने मटका उठाया, तो सलमान ने मजाक में पूछा, “क्या आप मटके भी बनाती हो?” तान्या ने जवाब दिया कि अब जाकर सब कुछ बनवाऊंगी। इसी दौरान सलमान की जुबान फिसल गई और उन्होंने गाली दे दी। सलमान की इस फिसलन पर घरवाले शॉक्ड तो हुए, लेकिन जल्दी ही हंसी का माहौल बन गया। अमाल तो जमीन पर लेटकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल और फैंस की प्रतिक्रिया

बीते एपिसोड में एक और मोड़ आया जब सलमान तान्या से बात करते-करते गाली देने की स्थिति में दिखे, लेकिन तुरंत चुप हो गए। इन दोनों ही घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बावजूद इसके फैंस ने सलमान को प्यार और सपोर्ट दिया। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि तान्या की हरकतें ही ऐसी थीं कि सलमान की फिसलती जुबान पर गाली आना लाजिमी था, और उन्होंने इसे मजाक के तौर पर लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बैनर के बनी यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast