Search KhabarFast

Press ESC to close

BCCI की चेतावनी को नकवी ने किया नजरंदाज, एशिया कप ट्रॉफी को लेकर कल हो सकता है फैसला

BCCI की चेतावनी को नकवी ने किया नजरंदाज, एशिया कप ट्रॉफी को लेकर कल हो सकता है फैसला

ICC Meeting: भारतीय टीम को एशिया कप जीते हुए 1 महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन ACC और PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी अभी तक ट्रॉफी को अपने पास रखें हुए हैं। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में नकवी को चेतावनी देते हुए कहा था कि टीम इंडिया को 2 दिन के भीतर ट्रॉफी मिल जाती है तो सब कुछ सही हो सकता है, नहीं तो 4 नवंबर को होने वाली ICC की बैठक में ये मुद्दा उठाई जाएगी। फिलहाल, नकवी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, इसलिए माना ये जा रहा है कि उन्होंने बीसीसीआई की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया है।

ट्रॉफी वापस पाने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि हां, हम निराश हैं कि टूर्नामेंट जीतने के एक महीने बाद भी ट्रॉफी भारतीय टीम को नहीं मिल पाई है। हम इस मामले पर आगे बढ़े हैं, लगभग 10 दिन पहले हमने ACC चेयरमैन को लेटर लिखा था, लेकिन वो अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। ट्रॉफी अब भी उनके पास है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वो ट्रॉफी एक या दो दिन में दे देंगे। सैकिया ने आगे कहा कि ट्रॉफी नहीं मिलती है तो वो इस मामले को ICC की बैठक में उठाएंगे।

बैठक हो सकता है फैसला

वहीं दुबई में 4 नवंबर को ICC की बैठक होने वाली है। बीसीसीआई का प्रतिनिधि इस मीटिंग में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठा सकता है। संभव है कि ICC इस फैसले पर मध्यस्थता करके कल ही अंतिम फैसला सुना दे। इससे पहले 30 सितंबर को ACC की बैठक में राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी को खरी-खोटी सुनाई थी।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि एशिया कप ट्रॉफी पर मोहसिन नकवी का निजी अधिकार नहीं है, इसकी असली हकदार टीम इंडिया है, इसलिए ट्रॉफी जल्द से जल्द दे दी जाए। इसके बाद भी नकवी ने टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं सौंपी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

FIFA World Cup Final 2026: 18 साल बाद आमने-सामने होंगे मेसी और यमल! वायरल फोटो की कहानी बनेगी वर्ल्ड कप फाइनल की याद

FIFA World Cup Final 2026: फीफा विश्व कप में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उनका मुकाबला यूरोपियन चैंपियन स्पेन के हाथ होगा। यह मुकाबला लियोनेल मेसी और लैमिन यमल के बीच एक यादगार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डोपिंग की गलती पड़ी भारी, मोहम्मद नवाज पर ICC का शिकंजा; क्रिकेट रिकॉर्ड भी मिटाए गए

Mohammad Nawaz Doping Case: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें एंटी-डोपिंग नियमों का दोषी पाए जाने के बाद तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस अवधि के दौरान उनके सभी क्रिकेट रिकॉर्ड को अमान्य करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast