Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के पटना में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 'बिहार अधिकार यात्रा' शुरू की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "वोटर अधिकार यात्रा समाप्त करने के बाद, जो बाकि के जिले बचे हुए थे, उन जिलों तक पहुंचने के लिए हम 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निकले हैं ताकि हम हर जन के पास पहुंच सके। हम नए बिहार बनाने के एक नए संकल्प के साथ निकले हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केवल तेजस्वी यादव की यात्रा नहीं बल्कि नौजवान बेरोजगारों की यात्रा है, मां बहनों की सुरक्षा और सम्मान की यात्रा है, किसानों और मजदूरों की यात्रा है, बिहार में कारखानें और उद्योग आए उसकी यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बिहार के अधिकार की यात्रा है। हम लोग जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा पहुंच रहे हैं। जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है। हम जहां पर भी जा रहे हैं वहां जनता कह रही है कि भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ गया है। किसी भी कीमत पर हमारा लक्ष्य रहेगा कि हम अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बिहार के लोगों को दें।
मुख्यमंत्री के चेहरे परे बोले तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा, "हमारे गठबंधन में कोई कंफ्यूजन नहीं है। बिहार की मालिक जनता है और वही मुख्यमंत्री बनाती है। इस बार वे बदलाव चाहते हैं। आप बिहार के किसी व्यक्ति से जाकर पूछिए कि वे किसे (मुख्यमंत्री के तौर पर) देखना चाहते हैं, जवाब मिल जाएगा। लेकिन हमारे गठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है और समय आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
Leave a comment