Bigg Boss 19: फराह खान ने लगाई कुनिका को फटकार, तान्या और जीशान की वजह से बनी होस्ट की टारगेट

Bigg Boss 19: फराह खान ने लगाई कुनिका को फटकार, तान्या और जीशान की वजह से बनी होस्ट की टारगेट

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का इस बार का वीकेंड अलग होने वाला है, क्योंकि सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट नहीं करने वाले हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है फिर इस वार शो का होस्ट कौन होगा? इस बार सलमान की जगह फराह खान शो में अपना अलग अंदाज दिखाने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ने वाली हैं। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए प्रोमो में, फराह को कुनिका सदानंद से घर में उनके व्यवहार के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। खासकर उन्हें जरूरत से ज़्यादा बॉसी होने और दूसरों का अनादर करने के लिए फराह उनकी क्लास लेते हुए दिख रही हैं।

प्रोमो का वीडियो में आई ये बात सामनो

प्रोमो की शुरुआत में दिखाई दे रहा है कि फराह, कुणिका को जीशान की प्लेट से खाना उठाकर वापस रखने के लिए डांट लगा रही हैं। वह सख्ती से कहती हैं कि कुनिका जी, ये जो आपके घर में आकर रवैया है कि किसी की प्लेट से आपने खाना निकालकर वापस रखा, ये हमारे लिए बहुत बड़ा झटका था। फराह यहीं नहीं रुकती हैं। वह आगे तान्या मित्तल की परवरिश के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कुनिका को फटकार लगाती है और कहती है कि आप सीधे लोगों की परवरिश पर चली जाती हैं। ये बहुत गलत है। हमारा यहां किसी का हक नहीं है कि उसे उसके परवरिश पर टोकना। आपको लगता है कि आप कभी गलत नहीं होती हैं और आप एक कंट्रोल फ्रीक बन रही हैं।

अक्षय कुमार शो में आएंगे नजर

वहीं, बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं, जो अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 का प्रचार करने के लिए शो में शामिल होंगे। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 19, रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और फिर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। कुनिका सदानंद के साथ इस शो में तान्या मित्तल, नीलम गिरी, अमाल मलिक गौरव खन्ना, जीशान कादरी, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और अशनूर कौर जैसे प्रतियोगी ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वीकेंड के वॉर में क्या नया होने वाला है। साथ ही ये भी देखना होगा कि इस हफ्ते कौन कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने वाला है।  

Leave a comment