Search KhabarFast

Press ESC to close

खड़गे नहीं अशोक गहलोत बनने वाले थे कांग्रेस अध्यक्ष! खुद बताया कैसे हो गए साजिश का शिकार

खड़गे नहीं अशोक गहलोत बनने वाले थे कांग्रेस अध्यक्ष! खुद बताया कैसे हो गए साजिश का शिकार

Rajasthan News:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने वो वाक्या सुनाया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले थे लेकिन, एक साजिश की वजह से वह नहीं बन पाए।

कुछ साल पहले कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव की बात चली। उस वक्त सोनिया गांधी और कांग्रेस की टॉप लीडरशीप ने अशोक गहलोत को आलाकमान ने अध्यक्ष बनाने का फैसला कर लिया था और वह इसे सम्मान की बात मान रहे थे।

अशोक गहलोत का बड़ा दावा

अशोक गलहोत ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते थे, उनकी तैयारी पूरी थी और वह पीछे नहीं हटे थे। बल्कि एक साजिश रची गई थी। उनका कहना है कि इस साजिश की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और देश में उनके बारे में गलत धारणा बन गई। अशोक गहलोत ने कहा कि वह अनपढ़ नहीं हैं। कांग्रेस में अध्यक्ष बनना सम्मान की बात है। अध्यक्ष के लिए किसी खास परिवार से होने की आवश्यकता नहीं है।    

Also read: क्या गिरफ्तार होने वाले हैं खान सर? जानें जेल से बचने के लिए उनके पास क्या है कानूनी रास्ता

क्या अशोक गहलोत के साथ हुई साजिश?

अशोक गहलोत ने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई आज भी बहुत कम लोगों को पता है। वह लगातार लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन, जो धारणा बन चुकी है वह हटाना आसान नहीं। उनके अनुसार, वो इसलिए नहीं चूके क्योंकि उनकी उनकी इच्छा नहीं थी, बल्कि वह साजिश जिम्मेदार थी। अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला कर लिया था। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फायर विभाग के रडार पर खान सर का कोचिंग सेंटर, 15 जून तक का दिया गया अल्टीमेटम

Khan Sir Coaching Under Fire Department Scanner: खान सर फायरिंग मामले में मुश्किलों में घिर चुके हैं। पटना स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर ग्लोबल स्टडीज में फायर विभाग की टीम पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था की जांच गई। फायर सेफ्टी विभाग की एक ऑडिट टीम ने सेफ्टी का औचक निरीक्षण किया।

11 राज्यों में मानसून में दी दस्तक, दिल्ली-NCR में कब बरसेगा बदरा, जानें तक रहेगी लू

Monsoon Arrives:देश में दक्षिण-पश्चिम में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। 4 जून को केरल के तट से टकराने के 72 घंटे के भीतर 11 राज्यों में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast