Monsoon Arrives:देश में दक्षिण-पश्चिम में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। 4 जून को केरल के तट से टकराने के 72 घंटे के भीतर 11 राज्यों में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण- पश्चिम मॉनसून ने रविवार यानी 7 जून को उत्तरपूर्वी भारत में पूरे नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम तक पहुंच गया। साथ ही, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर मानसून की पहली बारिश हुई।
11 राज्यों में मानसून का दस्तक
भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, मॉनसून पिछले 72 घंटे में 11 राज्यों में पहुंच चुका है। जिसमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश शामिल है। इन सभी राज्यों में मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून की वजह से अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तरपूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।
Also read: LPG Price Hike: LPG के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
इस बार कम बारिश की संभावना
हालांकि, इस बार मानसून तीन दिन की देरी से 4 जून को केरल पहुंचा है। आम तौर पर मानसून सीजन 1 जून के आसपास शुरू होता है। पिछले साल मॉनसून 8 दिन पहल यानी, 24 मई को ही मानसून केरल पहुंच गया था और 29 जून तक पूरे देश तक फैल गया था। मौसम विभाग ने इस साल जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में कम बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह मध्य भारत के ऊपर एक 'मॉनसून कोर जोन' है जहां ज्यादातर खेती बारिश निर्भर करती है, वहां भी सामान्य से कम बारिश होने की आशंका हैं।