UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने रोजगार मिशन के तहत पूरे प्रदेश में रोजगार रोजगार मेला 2026 के आयोजन का ऐलान किया है। इन मेले में 10वीं पास, 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और अन्य युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में हजारों नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मेले की खासियक यह है कि इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा। तो तलिए रोजगार मेला 2026 के बारे में जानते है।
कब और कहां लगेगा रोजगार मेला?
उत्तर प्रदेश के रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ये मेला राज्य के पूरे जिलों में अलग-अलग दिनों पर आयोजित किया जाएगा। बागपत: 11 जून 2026, 1169 पद, कानपुर देहात: 11 जून 2026 (565 पद), बहराइच: 11-12 जून 2026 (155 पद), अयोध्या: 12 जून 2026 (500 पद), मुरादाबाद: 13 जून 2026 (194 पद), भदोही: 16 जून 2026 (400 पद), 23 जून 2026 (300 पद) रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में राज्य के बाकी जिलों में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
Also read: यूपी 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, मंत्रियों को सौंपी जिलों की नई जिम्मेदारियां
कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
1. शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, एग्निवीर, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग, एमबीए उम्मीदवार
2. आयु सीमा: 18 वर्ष। बाकी अधिकतम आयु पद और कंपनी के अनुसार कय की जाएगी।
3. ये रोजगार मेला सभी सामान्य, OBC, EWS, SC, ST और महिला वर्ग के लिए है।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले UP की रोजगार मेला की ऑफिशियल वेबसइट https://rojgaarsangam.up.gov.in/ या https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं।
2. फिर Sign Up/Login” → “Job Seeker” चुनें। मोबाइल नंबर, ईमेल और बेसिक डिटेल्स भरें। OTP वेरिफाई करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
4. इसके बाद पर्सनल डिटेल्स, एड्रेस, फिजिकल डिटेल्स, सभी शैक्षणिक डिटेल्स और दस्तावेज अपलोड करें।
5. फिर 'Apply New Jobs' → 'Rojgar Mela' ऑप्शन पर क्लिक करें। अपनी पसंद का जिला/मेला चुनें और अप्लाई करें।
6. आखिर में आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।