Search KhabarFast

Press ESC to close

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

Apple WWDC 2026: टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी। भारतीय समय के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार रात 10:30 बजे होगी। इस साल सबसे ज्यादा चर्चा iOS 27 को लेकर है। माना जा रहा है कि ऐपल अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खास फोकस करेगा। इसके अलावा iPadOS 27, macOS 27 और watchOS 27 को भी पेश किया जाएगा।

Siri होगी पहले से ज्यादा स्मार्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 27 में Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट और प्राकृतिक बातचीत करने में सक्षम बनाया जा सकता है। यूजर्स को ChatGPT जैसी बातचीत का अनुभव मिलने की संभावना है। इसके साथ ही कैमरा, फोटोज, वॉलेट और शॉर्टकट जैसे सिस्टम ऐप्स में AI आधारित नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। कैमरा और फोटोज ऐप में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि कैमरा ऐप में Siri-पावर्ड फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जिससे फोटो और वीडियो कैप्चर करना और आसान होगा। प्रोफेशनल फोटोग्राफी करने वाले यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन विकल्प मिलने की उम्मीद है। AI की मदद से फोटो का बैकग्राउंड बदलने और एडिटिंग करने जैसे टूल्स भी पेश किए जा सकते हैं।

फीचर्स को किया जाएगा अपडेट

इसके अलावा स्मार्ट राइटिंग असिस्टेंस फीचर्स को भी अपडेट किया जा सकता है, जिससे लिखने और संपादन का अनुभव बेहतर होगा। टेक विशेषज्ञों का मानना है कि iOS 27 का मुख्य फोकस प्रदर्शन सुधारने और पुराने बग्स को ठीक करने पर भी रहेगा। ऐपल इवेंट के तुरंत बाद iOS 27 का डेवलपर बीटा संस्करण जारी कर सकता है। इसके बाद जुलाई में पब्लिक बीटा आने की संभावना है, जबकि सितंबर में इसका फाइनल संस्करण सभी योग्य आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 27 का सपोर्ट iPhone 12 सीरीज और उसके बाद लॉन्च हुए मॉडल्स को मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और दूसरी पीढ़ी के iPhone SE के लिए सपोर्ट समाप्त किया जा सकता है। ऐपल के इस इवेंट पर दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स और डेवलपर्स की नजरें टिकी हुई हैं।

Also read: Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast