Search KhabarFast

Press ESC to close

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

Selector On Exclusion Of Rajat Patidar:शुक्रवार यानी 6 मई को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए हुए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। टीम में पहली बार वैभव सूर्यवंशी और मीडियम पेसर प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया। टीम इंडिया का चयन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दूसरी तरफ हाल ही में अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरा खिताब जिताने वाले रजत पाटीदार को टीम में जगह नहीं मिलने पर बहस छिड़ गई है। इस सीजन में पाटीदार ने शानदार बैटिंग करते हुए खिताबी अभियान के सफर में कई शानदार पारियां खेलीं। लेकिन इसके बावजूद भी पाटीदार को टीम में जगह नहीं मिली। अब इस पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बयान दिया है।

क्यों चूक गए रजत पाटीदार

टीम का ऐलान होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अजीत अगरकर ने कहा कि चयन बैठक के दौरान पाटीदार सहित कई खिलाड़ियों के नामों पर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में उपलब्ध विशाल टैलेंट पूल के कारण चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी बनी हुई है। अजीत अगरकर ने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करने की योग्यता रखने वाले कई खिलाड़ी टीम में जगह बनाने से चूक जाते हैं, क्योंकि टीम में चयन के लिए जगह सीमित है।

अजित अगर ने बताया क्यों नहीं मिली जगह  

अजीत अगरकर ने कहा कि हमने कई खिलाड़ियों के बारे में चर्चा की लेकिन, जो चुने गए, वो भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। यहां कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम में चुने जाने के लिए तैयार हैं लेकिन, जो खिलाड़ी खेल रहे हैं, वे भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक अच्छी टीम चुनी। ऐसे में कुछ खिलाड़ी जगह बनाने से चूकेंगे भी, लेकिन हमने अच्छी टीम चुनी है और हम इसके  साथ खुश हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast