Search KhabarFast

Press ESC to close

फायर विभाग के रडार पर खान सर का कोचिंग सेंटर, 15 जून तक का दिया गया अल्टीमेटम

फायर विभाग के रडार पर खान सर का कोचिंग सेंटर, 15 जून तक का दिया गया अल्टीमेटम

Khan Sir Coaching Under Fire Department Scanner: खान सर फायरिंग मामले में मुश्किलों में घिर चुके हैं। पटना स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर ग्लोबल स्टडीज में फायर विभाग की टीम पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था की जांच गई। फायर सेफ्टी विभाग की एक ऑडिट टीम ने सेफ्टी का औचक निरीक्षण किया।

इस जांच के दौरान संस्थान में आग से बचाव के इंतजामों, इमरजेंसी एग्जिट, अग्रिशमन उपकरणों और तय सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। जिसमें कई खामियां खुलकर सामने आई।

15 जून तक का अल्टीमेटम

इस मामले में फायर विभाग के अधिकारी ने कहा कि पहले भी 25 मई को इस कोचिंग सेंटर की जांच की थी। उस समय पाया गया था कि यह 5 मंजिला भवन लगभग 4000 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ और इसकी ऊंचाई 18 मीटर है। अग्रिशमन सेवा अधिनियम के नियम के तहत सुरक्षा मानक जो होने चाहिए थे, वह नहीं थे।

फायर  विभाग की तरफ से 15 दिनों का नोटिस दिया गया है। इसी सिलसिले में 15 जून की समयसीमा समाप्त होने से पहले टीम यह देखने आई थी कि दिए गए सुझावों पर काम शुरू हुई है या नहीं।     

Also read: क्या गिरफ्तार होने वाले हैं खान सर? जानें जेल से बचने के लिए उनके पास क्या है कानूनी रास्ता

विभाग की सख्त चेतावनी

अग्निशमन विभाग ने कोचिंग प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर सभी जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भारी संख्या में छात्र प्रतिदिन संस्थान में आते हैं, इसलिए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि यह संस्थान का दूसरा फायर ऑडिट था। पहले निरीक्षण के दौरान भी कई सुझाव दिए गए थे, लेकिन अब तक उन पर कोई काम नहीं किया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

खड़गे नहीं अशोक गहलोत बनने वाले थे कांग्रेस अध्यक्ष! खुद बताया कैसे हो गए साजिश का शिकार

Rajasthan News:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने वो वाक्या सुनाया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले थे लेकिन, एक साजिश की वजह से वह नहीं बन पाए।

11 राज्यों में मानसून में दी दस्तक, दिल्ली-NCR में कब बरसेगा बदरा, जानें तक रहेगी लू

Monsoon Arrives:देश में दक्षिण-पश्चिम में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। 4 जून को केरल के तट से टकराने के 72 घंटे के भीतर 11 राज्यों में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast