Search KhabarFast

Press ESC to close

SSC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! SSC ने निकाली JSA-LDC पदों पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

SSC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! SSC ने निकाली JSA-LDC पदों पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

SSC JSA LDC Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) ग्रेड के पदों भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरु हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले SSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन में पहले सभी डिटेल्स को अच्छे से पढ़ लें।

इन तारीखों पर ध्यान दें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE): जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित)

योग्यता पात्रता

शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास या समकक्ष।

उम्र सीमा: अधिकतम आयु 45 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए छूट लागू

Also read: Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, बाजार खुलते ही कीमतों में बड़ी गिरावट

आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

2. फिर One-Time Registration (OTR) पूरा होने के बाद लॉगिन करें।

3. इसके बाद 'Junior Secretariat Assistant / Lower Division Clerk Grade Limited Departmental Competitive Examination, 2025' चुनें।

4. फिर अपनी व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, सेवा का विवरण और विभाग संबंधी जानकारी भरें।

5. जानकारी भरने के बाद फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।

6. सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस भरें।

7. आखिर में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ISRO Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी...ISRO ने निकाली 61 पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

ISRO URSC Vacancy 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। ISRO ने टेक्नीशियन और ड्राइवर पदों के लिए कुल 61 पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, ये भर्ती बेंगलूरु में ISRO के प्रमुख केंद्र यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने निकाली है।

मेटल, फार्मा में खरीदारी के बीच सेंसेक्स 480 पॉइंट से ज़्यादा चढ़ा, निफ्टी 22,753 पर बंद हुआ

Sensex Update: सोमवार को भारतीय इक्विटी मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 480 पॉइंट्स से ज़्यादा चढ़ा और निफ्टी 22,750 के लेवल से ऊपर बंद हुआ। इस तेज़ी को मेटल, फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर में चुनिंदा खरीदारी से सपोर्ट मिला, न कि ओवरऑल सेंटिमेंट में कोई बड़ा सुधार हुआ। सेंसेक्स 73,123.83 के पिछले बंद के मुकाबले 482.92 पॉइंट्स या 0.66 परसेंट बढ़कर 73,606.75 पर बंद हुआ। निफ्टी 22,600 के पिछले बंद के मुकाबले 153.20 पॉइंट्स या 0.68 परसेंट बढ़कर 22,753.20 पर बंद हुआ।

Share Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, IT शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कमजोर शुरुआत देखने को मिली। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण निवेशकों का सेंटिमेंट दबाव में रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर आ गए। वहीं, IT, रियल्टी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast