Search KhabarFast

Press ESC to close

चीन ने 19वें महीने भी खरीदा सोना, लगातार बढ़ा रहा है अपना गोल्ड रिजर्व

चीन ने 19वें महीने भी खरीदा सोना, लगातार बढ़ा रहा है अपना गोल्ड रिजर्व

China Gold Buying: दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच चीन लगातार अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ाने में जुटा हुआ है। चीन के केंद्रीय बैंक ने मई महीने में भी बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है। यह लगातार 19वां महीना है जब चीन ने अपने गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी की है। जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने मई में 3.20 लाख ट्रॉय औंस सोना खरीदा। इसके बाद देश का कुल आधिकारिक स्वर्ण भंडार बढ़कर 74.96 मिलियन औंस हो गया है। अप्रैल महीने के अंत में यह आंकड़ा 74.64 मिलियन औंस था।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

मई के अंत तक चीन के स्वर्ण भंडार का कुल मूल्य लगभग 340.75 अरब डॉलर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर 2024 के बाद यह चीन की सबसे बड़ी मासिक सोना खरीदारी मानी जा रही है। इससे पहले दिसंबर 2024 में चीन ने एक महीने में 3.30 लाख औंस सोना खरीदा था। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार 19 महीनों तक सोना खरीदना चीन की दीर्घकालिक आर्थिक रणनीति का हिस्सा है। चीन अपने विदेशी मुद्रा भंडार को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए सोने पर जोर दे रहा है। इसके साथ ही वह अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने की दिशा में भी काम कर रहा है।

सोने की कीमतों पर दबाव

चीन की यह खरीदारी ऐसे समय में हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, तेल की बढ़ती कीमतों और ब्याज दरों को लेकर चिंताओं के कारण सोने के बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने के अलावा चीन के विदेशी मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 31.7 अरब डॉलर बढ़कर 3.4422 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। यह वर्ष 2015 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

आर्थिक जानकारों का मानना है कि चीन भविष्य की आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत कर रहा है। लगातार बढ़ता स्वर्ण भंडार और विदेशी मुद्रा भंडार यह संकेत देता है कि चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी स्थिति और मजबूत करने की तैयारी में है।

Also read: 18 महीने में ही छोड़ा व्हाइट हाउस का अहम पद, आखिर कौन हैं ट्रंप के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मणिपुर से अफ्रीका तक 5,700 KM का सफर, नन्ही चिड़िया 'अलांग' ने 101 घंटे तक भरी नॉनस्टॉप उड़ान

Amur Falcon Alang: महज 150 ग्राम वजन की एक नन्ही चिड़िया ने अपनी उड़ान से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। मणिपुर से अफ्रीका के सोमालिया तक इस पक्षी ने बिना कहीं रुके करीब 5,700 किलोमीटर का सफर पूरा किया। खास बात यह है कि इस लंबी यात्रा को पूरा करने में उसे सिर्फ 101 घंटे यानी 4 दिन और 5 घंटे लगे। 'अलांग' नाम की इस अमूर फाल्कन ने अरब सागर के ऊपर लगातार

ढाका में फिर सुलगा बांग्लादेश, अवामी लीग के 30 घरों में आगजनी, कई कार्यकर्ता घायल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नरेल जिले के एक गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जमकर बवाल हुआ। करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल ड्रग तस्कर ‘चापो इसिड्रो’ गिरफ्तार, 11 की मौत; 46 करोड़ का था इनाम

Mexico Drug Lord Arrested: मेक्सिको की सेना ने FBI की 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ड्रग तस्कर फॉस्टो इसिड्रो मेजा बेल्ट्रान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ‘चापो इसिड्रो’ के नाम से भी जाना जाता है। मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में सेना के विशेष कमांडो ने यह कार्रवाई की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast