Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका ने टेस्ट बैन संधि पर किया था हस्ताक्षर, अब खुद करने जा रहा परमाणु टेस्टिंग; क्या है वजह?

अमेरिका ने टेस्ट बैन संधि पर किया था हस्ताक्षर, अब खुद करने जा रहा परमाणु टेस्टिंग; क्या है वजह?

America Pentagon Nuclear Testing: दुनिया के कई देशों के बीच इस समय तनाव जारी है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके बीच दोस्ती कराने के दावे कर रहे हैं। इसी बीच एक और बात सामने आई है। ट्रंप ने गुरुवार, 30 अक्टूबर को रक्षा मंत्रालय से कहा कि वे न्यूक्लियर टेस्टिंग दोबारा शुरू करें। ट्रंप को ये फैसला ऐसे समय में आया है जब रूस के नेता व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन को लेकर उनकी पीस डील लगभग खराब हो गई। ऐसे में सवाल ये उठता है कि 3 दशक बाद यूएस का दोबारा परमाणु परीक्षण शुरू करना क्या किसी खतरे का संकेत हो सकता है?

ट्रंप ने दिए निर्देश

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि दूसरे देशों के टेस्टिंग प्रोग्राम को देखते हुए मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर को निर्देश दिया कि वो हमारे परमाणु हथियारों की टेस्टिंग तुरंत शुरू करें, ताकि हम बराबरी पर रहें। उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा न्यूक्स हैं, लेकिन चीन अगले 5 साल में हमारी बराबरी कर सकता है। इसके साथ ही सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्यों तीन दशक तक यूएस ने इसे रोक के रखा था।

क्या होती है परमाणु टेस्टिंग?

परमाणु टेस्टिंग का मतलब है, परमाणु हथियार का प्रयोग करके उसकी ताकत, असर और तकनीक को परखना कि वो कितनी असरदार है। जब कोई देश ये देखना चाहे कि उसका परमाणु हथियार ठीक से काम करेगा या नहीं और कितनी तबाही मचा सकता है तो वह उसका टेस्ट करता है। पुराने समय में देश खुले इलाकों, समुद्र या रेगिस्तान में टेस्ट करते थे, जैसे अमेरिका ने नेवादा और प्रशांत महासागर में किया था। फिर पता चला कि इससे रेडिएशन फैलकर इंसानों तक पहुंच सकता है तो अंडरग्राउंड टेस्ट शुरू हुए, लेकिन ये भी सेफ नहीं है।

कई देशों ने मिलकर लिया फैसला

इसे देखते हुए परमाणु टेस्ट की होड़ लग गई। साठ के दशक में सोवियत संघ और यूएस जमकर टेस्टिंग कर रहे थे। इससे कई द्वीपों और इलाकों में रेडिएशन फैलने लगा। हजारों लोग बीमार हुए, लेकिन एक खतरा और बड़ा था। हथियार होंगे तो आजमाने की इच्छा भी आएगी। ये वैसा ही है, जैसे बंदूक होने पर उसे चलाने के मौके तलाशना। इसी वजह से देशों ने तय किया कि ऐसे टेस्ट बंद करने चाहिए।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood Double Role: जब एक ही चेहरे ने निभाए दो किरदार, बाप-बेटे की कहानी ने जीता बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। खासकर जब कोई एक्टर एक ही फिल्म में बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाता है, तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है।

फैंस को पसंद आई अक्षरा-अक्षय की केमिस्ट्री, गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन; भोजपुरी हसीना ने जताया आभार

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और गाना तेजी से वायरल हो रहा है। रिलीज के बाद से ही इस म्यूजिक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast