Search KhabarFast

Press ESC to close

फैंस को पसंद आई अक्षरा-अक्षय की केमिस्ट्री, गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन; भोजपुरी हसीना ने जताया आभार

फैंस को पसंद आई अक्षरा-अक्षय की केमिस्ट्री, गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन; भोजपुरी हसीना ने जताया आभार

Akshara Singh-Akshay Kumar: भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा अक्षरा सिंह और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का एक नया गाना आया है। जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। अक्षय की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' में नजर आईं अक्षरा सिंह ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू भी किया और जबरदस्त डांस कर लाखों-करोड़ों फैंस का दिल भी जीत लिया है।

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' को रिलीज हुए सिर्फ 13 दिन ही हुए है और यह YouTube पर 23 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। इतना ही नहीं, यह ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बने रहने के साथ सोशल मीडिया पर यह गाना छा गया है। साथ ही, भोजपुरी स्टाइल, देसी स्वैग और अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने युवाओं से लेकर आम दर्शकों तक को दीवाना बना दिया है।

Also read: 'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

अक्षरा सिंह की खुशी सातवें आसमान पर

बॉलीवुड डेब्यू और अक्षय कुमार संग काम...अक्षरा सिंह की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। अक्षरा अपनी इस सफलता से बहुत खुश है। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ एक नई तस्वीर शेयर की। इसके केप्शन में उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि वो इस जोड़ी को कितने नंबर देंगे।

26 जून को रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 26 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और राइटर फरहाद समजी है औऱ प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला है। मालूम हो कि इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार अपनी पुरानी ‘वेलकम’ वाली स्वैग और एनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ सूनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, किकू शारदा, क्रुश्णा अभिषेक समेत 30 से ज्यादा स्टार्स नजर आने वाले हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast