Search KhabarFast

Press ESC to close

Bollywood Double Role: जब एक ही चेहरे ने निभाए दो किरदार, बाप-बेटे की कहानी ने जीता बॉक्स ऑफिस

Bollywood Double Role: जब एक ही चेहरे ने निभाए दो किरदार, बाप-बेटे की कहानी ने जीता बॉक्स ऑफिस

Double Role Bollywood Movies: बॉलीवुड में डबल रोल की परंपरा पुरानी है। एक ही फिल्म में बाप और बेटे का किरदार निभाना हर किसी एक्टर के लिए आसान नहीं होता। अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए बाप-बेटे के रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन अक्षय अकेले नहीं हैं। बॉलीवुड के इन दिग्गज एक्टर्स पहले ही यह कारनामा कर चुके हैं और उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।

Also read: फैंस को पसंद आई अक्षरा-अक्षय की केमिस्ट्री, गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन; भोजपुरी हसीना ने जताया आभार

1. अमिताभ बच्चन

एक ही फिल्म में एक से ज्यादा रोल निभाने की लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम कैसे भूल सकते हैं। जिन्होंने साल 1999 में फिल्म 'सूर्यवंशम' में पिता ठाकुर भानु प्रताप सिंह और बेटे हीरा का किरदार निभाया था। इसके अलावा 1982 में ‘देश प्रेमी’ में अमिताभ ने मास्टर दीनानाथ और उनके बेटे राजू का रोल अदा किया। तो वहीं, 1983 में आई फिल्म ‘महान’ में उन्होंने पिता और उनके जुड़वां बेटों का ट्रिपल रोल किया।

2. अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी के नाम से जाने जाने वाले अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उन्होंने बाप और बेटे दोनों का रोल निभाया हैं।

3. शाहरुख खान

साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस फिल्म में उन्होंने कैप्टन विक्रम राठौड़ (पूर्व कमांडो) और उनके बेटे आजाद का डबल रोल किया।

4. ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' जो सबको याद होगी। इस फिल्म में कृष्णा मेहरा और अपने पिता रोहित मेहरा का रोल निभाया था।

5. राजेश खन्ना

'द ओरिजिनल किंग ऑफ रोमांस' कह जाने वाले राजेश खन्ना का गाना 'मेरे सपनों की रानी' तो आप आज भी गुनगुनाते रहते है। यह गाना साल 1969 की सुपरहिट फिल्म ‘आराधना’ का है। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने पायलट पिता अरुण वर्मा और उनके बेटे सूरज कुमार दोनों का रोल किया था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast