Aaj Ka Mausam:देश के कई राज्यों में बढ़ रहा तापमान के बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत देश के 13 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सके तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। भारी बारिश से जलभराव, यातायात प्रभावित होने और भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है और अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिक हिस्सों में पहुंच सकता है। ऐसे में इन राज्यों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में 19 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 15 से 17 जून के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश रहने का दौर रहेगा। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं आज 15 जून को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
Also read: Delhi News:दिल्ली में मंहगी हुई बिजली! 500 यूनिट से ज्यादा खर्च करने पर बढ़कर आएगा बिल
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। राज्य के कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, बलिया, मऊ, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र जिलों में मौसम विभाग ने आज यानी 15 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई है।