Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: सोने की चमक बढ़ी, चांदी ने भी लगाई छलांग, देखें दोनों धातुओं के नए रेट

Gold-Silver Price: सोने की चमक बढ़ी, चांदी ने भी लगाई छलांग, देखें दोनों धातुओं के नए रेट

Gold-Silver Price Increse:15 जून 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की खबर के बाद डॉलर कमजोर हुआ, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 2 फीसदी उछल गया, जबकि चांदी में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1.59 लाख रुपए से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास व्यापार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है।  

सोना के साथ चांदी भी चमकी  

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश के कई बाजारों में चांदी का भाव 2.85 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है। वहीं, वैश्विक बाजार  में भी चांदी 3 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर में कमजोरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों का रुझान फिर से सोने की ओर बढ़ा है। सोने को हमेशा सुरक्षित निवेश कहा जाता है। इसलिए बाजार में हलचल बढ़ने पर इसकी मांग बढ़ जाती है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तरों के आसपास बनी हुई हैं। ऐसे में विशेषज्ञ एकमुश्त निवेश के बजाय चरणबद्ध खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। वहीं शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वाले लोगों को भी कीमतों पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है। अब बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक हालात पर रहने वाली है। इन कारकों के आधार पर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिलने की संभावना है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आईसीआईसीआई बैंक रहा सबसे आगे, निवेशकों की हुई मौज

बीता सप्ताह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद शानदार रहा। सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ कंपनियों की बाजार पूंजी (मार्केट कैप) में कुल 1.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Share Market:ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, सेंसेक्स 1100 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Share Market: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते होने की खबर का असर अब दुनिया भर के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और भारतीय शेयर बाजार ने भी आज यानी 15 जून को जोरदार शुरुआत की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast