Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका में पिज्जा ऑर्डर निकला फर्जी, तेलंगाना के युवक को सिर पर मारी गोली; परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

अमेरिका में पिज्जा ऑर्डर निकला फर्जी, तेलंगाना के युवक को सिर पर मारी गोली; परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

Telangana youth killed in America: अमेरिका के फिलाडेल्फिया से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां फर्जी पिज्जा डिलीवरी के जाल में फंसाकर तेलंगाना के 28 वर्षीय युवक अंशुल कुंचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, यह ऑर्डर पूरी तरह फर्जी था तो वहीं, परिवार ने आरोप लगाया है कि पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश थी।

Also read: पुतिन का बड़ा बयान...पाकिस्तान-चीन रिश्तों पर टिप्पणी, भारत-चीन विवाद में बाहरी दखल का विरोध

क्या है पूरा मामला?

पुलिस जांच में पता चला कि शनिवार रात को नॉर्थ फिलाडेल्फिया के रेमंड रोजेन होम्स हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (एजली स्ट्रीट) अंशुल को पिज्जा डिलीवरी के लिए बुलाया गया था। यह इलाका पूरा सुनसान था। जैसे ही अंशुल डिलीवरी के लिए पहुंचा, तभी अज्ञात हमलावर ने उस पर हमला करते हुए फायरिंग कर दी। अंशुल को सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी, जिस वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।

परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

बता दें, अंशुल तेलंगाना के मेडचल-मल्काजगिरी जिले के गुंडलपोचमपल्ली गांव के रहने वाले थे। वह पिछले करीब चार साल से अमेरिका में रह रहे थे। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते थे। इसके अलावा वह वीकेंड पर पिज्जा डिलीवरी का काम भी करते थे। अंशुल के परिवार इस घटना को हत्या नहीं, बल्कि साजिश करार दिया है। परिवार का कहना है कि हत्या के बाद अंशुल का कोई सामान लूटा नहीं गया। उसे जानबूझकर निशाना बनाया गया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कभी दुनिया पर किया राज...अब टुकड़ों में बंटने का मंडरा रहा खतरा, ब्रिटेन से अलग होकर बनेंगे 3 देश!

Britan Could Be Divided:किसी जमाने में ब्रिटेन दुनियाभर के देशों पर राज किया था। ब्रिटेन सरकार कई देशों को लूटा और बंटवारा भी किया। आज उसी ब्रिटेन को बंटवारे का डर सताने लगा है। दरअसल, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन से अलग हो सकते हैं।

Pakistan News: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान के नए कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने अपनी नई रेड बुक में मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित किया है

रूस से तेल खरीदा तो 100% टैरिफ, अमेरिका ला रहा नया बिल; भारत-चीन समेत कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी

US on Russia Oil: भारत पर एक बार फिर टैरिफ की तलवार लटक रही है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर मतदान करने जा रही है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने का अधिकार दे सकता है। प्रस्तावित संशोधन में भारत को भी ऐसे शुल्क के लिए पात्र देशों में शामिल किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast