Search KhabarFast

Press ESC to close

नेपाल में बड़ा हादसा, लैंड करते वक्त हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय नागरिक ने गवाई जान

नेपाल में बड़ा हादसा, लैंड करते वक्त हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय नागरिक ने गवाई जान

Helicopters Collide In Nepal : नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में सुबह-सुबह ऐसी घटना घटी। जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। बता दें की लैंड करते वक्त आपस में ही दो हेलीकॉप्टर टकरा गए। हेलीकॉप्टर के टक्कर से कई लोग घायल भी चुके हैं। वही घटना में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो चुकी हैं। घायल यात्री भारतीय मूल का न्यूजीलैंड नागरिक था। नेपाली अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि एयर डायनेस्टी और फिशटेल एयर द्वारा संचालित यह दोनों हेलीकॉप्टर सुबह करीब 8:11 बजे एक दूसरे से टकरा गए।

इस भारतीय नागरिक ने गवाई जान

मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर हादसे में जान गवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान वसंत कुमार बलरामरामाडु के रूप में हुई है, जो एक भारतीय नागरिक थे और फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में बैठे थे। उसी हेलीकॉप्टर में सवार भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल भी इस टक्कर में घायल हो गए। तमांग ने कहा, उन्हें प्रभु हेलीकॉप्टर द्वारा काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया।

Also read: बांग्लादेश में फिर कोहराम,ढाका और गाजीपुर में हिंसक प्रदर्शन; आगजनी और तोड़फोड़

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। राजधानी काठमांडू से 250 किमी दूर सोलुखुम्बु के एक हेलीपोर्ट पर यह घटना घटी वीडियो में दिखा कि लैंडिंग से ठीक पहले दो हेलीकॉप्टरों के रोटर आपस में टकरा गए, जिससे दोनों विमान नीचे बर्फीली जमीन पर जा गिरे। जिसमे कई लोग घ्याल और एक व्यक्ति की मृत्यु की बात सामने आ रही हैं।  बता दें कि नेपाल में छोटे हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर पर्यटकों, पर्वतारोहियों और जरूरी सामान को लाने-ले जाने के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए किया जाता है। लेकिन यहां के तेजी से बदलते मौसम के कारण हवाई उड़ानें काफी जोखिम भरी हो जाती हैं। नेपाल में दुनिया के 14 सबसे ऊंचे पर्वतों में से आठ स्थित हैं, जिनमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। यहां हर साल हजारों विदेशी पर्वतारोही और ट्रेकर आते हैं। कई बार घूमना और लुफ्त उठाना जाना का सबब भी बन जाता हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बांग्लादेश में फिर कोहराम,ढाका और गाजीपुर में हिंसक प्रदर्शन; आगजनी और तोड़फोड़

Bangladesh Violence:बांग्लादेश में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर गारमेंट वर्कर्स का प्रदर्शन हिंसक हो गया है। राजधानी ढाका और गाजीपुर में हजारों कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं, जबकि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए औद्योगिक इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों को तैनात किया गया है।

अमेरिका में लोकतंत्र पर मंडराया खतरा? एलन मस्क ने बताया कैसे बदल सकता है पूरा सिस्टम

Elon Muak Warns America:अमेरिका के अरबपति कारोबारी और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिकी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। मस्क ने चेतावनी दी है कि अगर 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी प्रतिनिधि सभा, सीनेट और राष्ट्रपति पद तीनों पर जीत हासिल कर लेती है, तो अमेरिका में लोकतंत्र का स्वरूप बदल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast