Ameirca Midterm Election: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनकी पार्टी रिपब्लिकन संसद के दोनों सदन में मात खा चुकी है। विपक्षी दल डेमोक्रेकिटक ने दोनों ही सदन में बहुतत हासिल कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी ने भारी नुकसान के लिए ईरान में चल रहा युद्ध को भी जिम्मेदार बताया।
दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा
एक रिपोर्ट के मुताबिक 2026 के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिस हाउस और सीनेट दोनों पर कब्जा कर लेंगे। ये एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत होगी। डेमोक्रेट्स ने राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की अलोकप्रियता का फायदा उठाकर बड़ी जीत हासिल की है और इतनी ताकत पा ली है कि अगले दो सालों में डोनाल्ड ट्रंप और उनकी सरकार पर नकेल कर सकेंगे।
रिपब्लिकन की करारी हार
बहमुत पाने के लिए डेमोक्रेटेस ने उन गहरे लाल यानी रिपब्लिकन गढ़ वाले इलाके में भी जीत हासिल की, जहां दशकों से डेमोक्रेट्स नहीं जीते थे। जिसमें साउथ कैरोलिना में सीनेट जीतना भी शामिल है, जहां ट्रंप 2024 में 18 प्वाइंट हासिल किए थे और टेक्सास में भी जीत दर्ज की जहां 1994 के बाद से कोई भी डेमोक्रेट राज्य स्तर पर नहीं जीता था। इसके अलावा कंसास में भी जीत हुई, जहां 1932 के बाद से कोई डेमोक्रेट सीनेटर नहीं चुना गया था।
डोनाल्ड ट्रंप को क्यों हुआ नुकसान
संसद पर कंट्रोल खोने के साथ पिछले 22 महिनों का उथल-पुथल भरा दौर एक तरह से खत्म हो गया है। पिछले 50 सालों में केवल दो बार ऐसा हुआ है कि चुनाव में दोनों सदनों का नियंत्रण सत्ताधारी पार्टी ने खो दिया हो। इस हार के मुख्य कारण महंगाई, टैरिफ, ईरान युद्ध और ट्रंप के व्यवहार और खुद को अमीर बनाने को लेकर वोटर्स नाराज बताए जा रहे थे।
Also read: पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया उम्मीद की किरण, प्रधानमंत्री मोदी के लिए पढ़े कसीदे; ग्लोबल भूमिका पर कही ये बात