Search KhabarFast

Press ESC to close

पुतिन का बड़ा बयान...पाकिस्तान-चीन रिश्तों पर टिप्पणी, भारत-चीन विवाद में बाहरी दखल का विरोध

पुतिन का बड़ा बयान...पाकिस्तान-चीन रिश्तों पर टिप्पणी, भारत-चीन विवाद में बाहरी दखल का विरोध

Russia Pakistan Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण एशिया की जटिल भू-राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान और चीन के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तान को पूरी तरह चीन के नियंत्रण में मानना सही नहीं होगा। उनके अनुसार, यह स्थिति को सरल बनाकर देखने जैसा होगा, जबकि असल में क्षेत्रीय संबंध काफी जटिल हैं। पुतिन ने कहा कि रूस इस पूरे क्षेत्र की संवेदनशीलताओं और चुनौतियों को अच्छी तरह समझता है। लेकिन पाकिस्तान को केवल चीन के प्रभाव में मानना वास्तविकता का पूरा चित्र नहीं दिखाता।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में चीन-पाकिस्तान संबंधों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर भी पुतिन ने अपनी राय रखी। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में किसी भी बाहरी देश का हस्तक्षेप उचित नहीं होगा। पुतिन ने कहा कि भारत और चीन के नेता अपने आपसी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और यही सही रास्ता है।

भारत और चीन के मजबूत संबंध- रूसी राष्ट्रपति

रूसी राष्ट्रपति ने भारत और चीन के रिश्तों को "संवेदनशील और बहुआयामी" बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद सहित कई मुद्दे हैं, लेकिन इन्हें बातचीत से हल करने का प्रयास जारी है। पुतिन के अनुसार, रूस का इन मामलों में दखल देने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस के भारत और चीन दोनों के साथ मजबूत और स्वतंत्र संबंध हैं। रूस किसी भी देश के खिलाफ दूसरे देश के साथ रिश्तों को नहीं देखता। पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस-भारत संबंध चीन के लिए समस्या नहीं हैं और रूस-चीन संबंध भारत के लिए किसी तरह की बाधा नहीं बनते।

बातचीत ही स्थायी समाधान- पुतिन

पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोनों ही सीमा विवाद समेत सभी महत्वपूर्ण मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। उनका मानना है कि बातचीत ही स्थायी समाधान का सबसे अच्छा रास्ता है। इस बयान को अंतरराष्ट्रीय राजनीति के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह भारत-चीन संबंधों और क्षेत्रीय संतुलन पर रूस की सोच को दर्शाता है।

Also read: Iran-Kuwait Conflict: ईरान ने कुवैत पर बरसाईं मिसाइलें, हमले में हुआ भारी नुकसान; उड़ाने की गई रद्द

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका फिर फोड़ेगा टैरिफ बम! ट्रंप प्रशासन ने पेश किया टैरिफ लगाने वाला प्रस्ताव

America Preparing To Impose Tsrrif:एक तरफ भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौता फ्रेमवर्क तैयार कर लेने का ऐलान किया है, तो वहीं, दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सरकार ने भारत समेत दर्जनों देशों के उत्पादों पर 10 फीसदी या उससे ज्यादा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

Iran-Kuwait Conflict: ईरान ने कुवैत पर बरसाईं मिसाइलें, हमले में हुआ भारी नुकसान; उड़ाने की गई रद्द

Iran-Kuwait Conflict:ईरान ने बुधवार को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाईल और ड्रोन से हमले किए। इन हमलों में कुवैत के हवाई अड्डों को नुकसान हुआ है। कुवैत ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के हमले के बाद वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast