Haryana Roadways Bus Service: हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस सेवा के शुरू होने से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। जींद जिले के सफीदों बस उपकेंद्र से संचालित यह बस कई प्रमुख शहरों से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
इस बस का रूट अमृतसर, ब्यास, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, समराला चौक, राजपुरा, अंबाला कैंट, पिपली, करनाल और पानीपत होते हुए दिल्ली तक निर्धारित किया गया है।
अमृतसर से दिल्ली बस का टाइम टेबल
हरियाणा रोडवेज की यह बस अमृतसर से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी। रास्ते में अलग-अलग शहरों से यात्रियों को बस में बैठने की सुविधा मिलेगी।
अमृतसर से सुबह 5:40 बजे
ब्यास से सुबह 6:30 बजे
जालंधर से सुबह 7:15 बजे
लुधियाना (समराला चौक) से सुबह 8:30 बजे
अंबाला कैंट से सुबह 10:30 बजे
पानीपत से दोपहर 1:00 बजे
दिल्ली पहुंचने का समय दोपहर 3:00 बजे तक
इसके बाद दिल्ली से सफीदों के लिए बस दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी।
सफीदों से अमृतसर जाने वाली बस का टाइम टेबल
वापसी में सफीदों से अमृतसर के लिए बस सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। यह बस असंध, कैथल, चीका, पटियाला, लुधियाना और जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।
सफीदों से सुबह 7:00 बजे
असंध से सुबह 7:30 बजे
कैथल से सुबह 9:20 बजे
चीका से सुबह 10:20 बजे
पटियाला से सुबह 11:30 बजे
जालंधर से दोपहर 3:00 बजे
अमृतसर पहुंचने का समय शाम 5:00 बजे तक
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
अमृतसर और दिल्ली के बीच शुरू हुई इस बस सेवा से दोनों शहरों के अलावा रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख कस्बों और शहरों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। वहीं सफीदों, असंध और कैथल क्षेत्र के लोगों के लिए भी अमृतसर तक सीधा सफर करना आसान होगा।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले संबंधित बस स्टैंड या हरियाणा रोडवेज से समय और संचालन की पुष्टि जरूर कर लें।