Search KhabarFast

Press ESC to close

Nirmal Purja: वर्ल्ड फेमस पर्वतारोही निर्मल पुर्जा नहीं रहे, PoK की चोटी पर बर्फीले तूफान का हुए थे शिकार

Nirmal Purja: वर्ल्ड फेमस पर्वतारोही निर्मल पुर्जा नहीं रहे, PoK की चोटी पर बर्फीले तूफान का हुए थे शिकार

Mountaineer Nirmal Purja Passed Away: वर्ल्ड फेमस नेपाली-ब्रिटिश पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत हो गई है। निर्मल पुर्जा को निम्स दाई के नाम से जाना जाता है। उनकी कंपनी एलीट एक्सपेड ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए करते हुए कहा कि पाकिस्तान के काराकोरम रेंज में स्थित ब्रॉड पीक पर हाल ही में एक जबरदस्त बर्फीले तूफान आया था, जिसके बाद वह लापता हो गए थे। लापता होने के दो दिन बाद कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करके मौत की पुष्टि की है।

निर्मल पुर्जा की हुई मौत

दरअसल, 30 जुलाई को ब्रॉड पीक (लगभग 8,047 मीटर ऊंची चोटी, दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी) पर चढ़ाई के दौरान दोपहर के आसपास हिमस्खलन हुआ। उस समय निर्मल पुर्जा 10 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे। लेकिन उसी दौरान हिमस्खलन हुआ और टीम से उनका संपर्क टूट गया। जानकारी के अनुसार, इस टीम में नेपाल के छह और पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका और चीन का एक-एक पर्वतारोही शामिल थें। लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में देरी हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कुछ शव बरामद किए गए। जिसके बाद शनिवार को निर्मल पुर्जा की कंपनी ने उनके साथ सभी सदस्यों की मौत पुष्टि की।

कौन थे निर्मल पुर्जा?

बता दें, 43 वर्षीय निर्मल पुर्जा का जन्म नेपाल में हुआ था। वह ब्रिटिश सेना में गोरखा रेजिमेंट तथा स्पेशल फोर्सेज में सेवा दे चुके थे। अगर उनकी उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में महज करीब छह महीने (189 दिन) में दुनिया की 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Also read: PoK में कार्रवाई के विरोध में पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन, सरकार और सेना के खिलाफ लगे नारे; हिरासत में कई लोग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PoK में कार्रवाई के विरोध में पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन, सरकार और सेना के खिलाफ लगे नारे; हिरासत में कई लोग

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलाकोट में 27 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर कथित कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

भारत के CJP आंदोलन से पाकिस्तान में भी गूंज, सिंध के युवाओं ने बनाया 'कॉकरोच पार्टी ऑफ पाकिस्तान'

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की चर्चा अब पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast