Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार यानी नमाज के दिन एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस घटना में करीब 15 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाकिस्तान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, नमाज के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में ओल्ड पुलिस लाइंस के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि मस्जिद के बाहर गड्ढा बना गया, साथ ही मस्जिद की एक दीवार तक ढह गई। विस्फोट में आसपास की बिल्डिंग को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि 25 घायल लोगों को कोहाट के DHQ अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। वहां पर इमरजेंसी घोषित कर दी है। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल बताए गए हैं। Rescue 1122 की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया।
जांच में जुटी पुलिस
धमाके के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर कोहाट-हंगू रोड पर आवाजाही भी कथित तौर पर रोक दी गई, जबकि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। अधिकारी विस्फोट के कारणों और घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाने में जुटे थे। धमाके के बाद इलाके में गोली चलने की आवाजें सुनाई देने की भी खबर सामने आई। फिलहाल घटना में हताहतों की संख्या, हमले की प्रकृति और अन्य विवरणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार था।