Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या, दो हमलावरों ने बरसाईं 10-12 गोलियां

Delhi News: दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या, दो हमलावरों ने बरसाईं 10-12 गोलियां

Delhi News: राजधानी दिल्ली में सोमवार को अपराध से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी। दक्षिण दिल्ली के आया नगर इलाके में दो हमलावरों ने एक जिम ट्रेनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस हत्याकांड की जांच में जुट गई।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के आया नगर इलाके में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे दो आरोपियों ने एक जिम ट्रेनर पर फायरिंग की। हमलावरों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे जिम ट्रेनर की मौत हो गई। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई हो सकती है। पुलिस आरोपियों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

स्वरूप नगर में मिला अज्ञात शव
इससे पहले दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके के एक खुले मैदान से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव रविवार को मिला था। मृतक के गर्दन और छाती पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का अनुमान है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। मौत के सही कारण और समय का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया।

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast