Search KhabarFast

Press ESC to close

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर बरकरार...पाकिस्तान में शादियों के खानपान से लेकर बाजारों की टाइमिंग समेत कई चीजों पर रोक

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर बरकरार...पाकिस्तान में शादियों के खानपान से लेकर बाजारों की टाइमिंग समेत कई चीजों पर रोक

Fuel Crisis In Pakistan: पाकिस्तान में तेल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट का असर दिखने लगा है। सरकार ने इस्लामाबाद में दुकानों, बाजारों और शॉपिंग मॉल को रात 9 बजे तक बंद करने का फरमान जारी किया है। शादी हॉल और मैरक्वी को रात 10 बजे बंद करना होगा। वहीं, रेस्टोरेंट और कैफे रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह तेल की बढ़ती कीमत बताई जा रही है। मिडिल ईस्ट में जंग से तेल के सप्लाई पर असर हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट और बाबा अल-मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्तों को लेकर भी चिंता बढ़ी है।

शहबाज सरकार का मकसद बिजली और ईंधन की खपत कम करना है। रात के समय बाजार, मॉल और दूसरी दुकानों को जल्दी बंद करने से कमर्शियल बिजली की खपत कम होगी। इससे ईंधन की बचत करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, फिलहाल ये आदेश इस्लामाबाद में लागू किया गया है। केंद्र सरकार ने प्रांतों और दूसरे इलाकों से भी ऐसे कदम उठाने पर विचार करने को कहा है।  

शादी के खाने में एक आइटम

ऊर्जा की हालत को देखते हुए सरकार ने मैरिज हॉल और दूसरे समारोह स्थल को रात 10 बजे बंज करने का निर्णय लिया है। साथ ही शादी के कार्यक्रमों में सिर्फ एक तरह का खाना परोसना होगा। सरकार का मकसद खर्च और संसाधनों की बचत करना है। सरकार इस समय हर उस जगह खर्च और ऊर्जा की खपत को कम करना चाहती है, जहां ऐसा किया जा सकता है।  

सरकार ने अपने खर्च भी किए कम

सरकार ने सिर्फ आम लोगों और कारोबारियों पर ही रोक नहीं लगाई है। सरकारी गाड़ियों के लिए अगले तीन महीने तक ईंधन का कोटा 50 फीसदी कम कर दिया है। तीन महीने के लिए सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्रा पर भी रोक है। सरकारी विभागों में नए वाहन और टिकाऊ सामान खरीदने पर पाबंदी है। आईटी से जुड़े खरीद और विकास परियोजनाओं को इससे बाहर रखा गया है।  
Also read: BRICS Summit: ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी और भारत की शान में पढ़े जा रहे कसीदे, जानें चीन की सरकारी मीडिया ने क्या कहा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका के रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत का जवाब, ऊर्जा सुरक्षा पर नहीं बदलेगा रुख

अमेरिकी कांग्रेस ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़ा एक अहम विधेयक पारित कर दिया है। इस कानून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है।

US News: रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध बिल पास, भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता खुला

US News: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाने वाले ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ को 262-159 मतों से पारित कर दिया है। अब यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। सीनेट इससे पहले 7 अगस्त को 86-11 के भारी बहुमत से विधेयक को मंजूरी दे चुकी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast