Bijnor Teacher Firing Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हत्या का मामला सामने आया है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र में बीते दिन मंगलवार की दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक 40 वर्षीय शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई, जो घायल शिक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब सामने आया, जब इस गत्याकांड में शामिल आरोपी गौरव राठी ने थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
कहां-कैसे हुआ ये हादसा?
जानकारी के अनुसार, राहतपुर खुर्द गांव के रहने वाले नौशाद अहमद घर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक थे। आम दिन की तरह हादसे वाले दिन भी नौशाद दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर जाने के लिए निकलें। लेकिन स्कूल से करीब 150 मीटर की दूरी पर एक युवक ने उनपर हमला कर दिया।
Also read: UP News: सपा नेता पवन यादव हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, निजी दुश्मनी के चलते मारी थी गोली; अवैध तमंचे बरामद
बताया जा रहा कि आरोपी ने बेहद करीब से नौशाद को ट में गोली मारी, जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों को घटना के बारे में पता चला तो सभी लोग मदद के लिए आगे आए और घायल शिक्षक को नजीबाबाद के निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान शाम 5 बजे उनकी मौत हो गई।
आरोपी ने किया सरेंडर
इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, हत्याकांड में शामिल 30 वर्षीय आरोपी गौरव राठी ने पहले नौशाद पर गोली चलाई, फिर पुलिस के आने से पहले ही वह थाने पहुंच गया, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हत्या के पीछे का मकसद क्या था।