UAE President Calla PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन पर बात की है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने पीएम मोदी को फोन किया था। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपाय पर चर्चा की। जिसमें ऊर्जा, रक्षा, टेक्नोलॉजी, निवेश और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र पर बात हुई।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यूएई के राष्ट्रपित ने ब्रिक्स की सफल अध्यक्षता के लिए पीएम मोदी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में क्राउन प्रिंस शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में अच्छे नतीजे हासिल आने में सहयोग करने के लिए शुक्रिया कहा।
पीएम मोदी ने यूएई का जताया आभार
पीएम मोदी ने इस बातचीत को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे भाई, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का फोन करने और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए विचार साझा किए गए।
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच आया फोन
दरअलस, यूएई के राष्ट्रपति का फोन पीएम मोदी के पास ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया में लगातार तनाव बना हुआ है। पहले तो सिर्फ होर्मुज बंद था और अब बाब अल-मन्दब के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। हूती लगातार यमन की सरकार को हराते हुए आगे बढ़ रहा है। बाब अल-मन्दब समेत कई आईलैंड्स पर हूतियों ने कब्जा कर लिया है। बाब अल-मन्दब की अहमियत आप इस बात से समझ सकते हैं, इसके जरिए दुनिया का 12 फीसदी व्यापार होता है।
Also read: प्रधानमंत्री के तौर पर PM मोदी के 12 साल रहें बेमिसाल, धारा 370 से लेकर तीन तलाक तक...कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगाई मुहर