Nandigram BYElection:पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी एक पुराने हत्या मामले के सिलसिले में की गई है। उन्हें शनिवार दोपहर पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मिलन प्रधान की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब कुछ ही घंटे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम का समर्थन किया था। ममता बनर्जी ने मिलन प्रधान को अच्छा उम्मीदवार बताते हुए उनके समर्थन का ऐलान किया था।
पुराने हत्या मामले में गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार, मिलन प्रधान के खिलाफ दर्ज एक पुराने हत्या मामले को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, जहां मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया होगी। बताया जा रहा है कि मिलन प्रधान को पूर्व मेदिनीपुर जिले से जुड़े पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, मामले में गिरफ्तारी की परिस्थितियों और आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले किया था समर्थन
मिलन प्रधान की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही ममता बनर्जी ने नंदीग्राम को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की थी और उन्हें अच्छा उम्मीदवार बताया था। ममता बनर्जी ने कहा था कि वह नंदीग्राम में कांग्रेस का समर्थन करेंगी। इसके बाद नंदीग्राम की राजनीति में यह घटनाक्रम बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद मिलन प्रधान को कल दोपहर पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत में पेशी के दौरान मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
Also read: पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने की कवायद, सहारनपुर में अखिलेश का मंथन; पार्टी के सांसद रहे मौजूद