Indonesia Boat Firing: इंडोनेशिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज 02 अगस्त रविवार सुबह पूर्वी जावा तट के पास एक यात्री फेरी में लगी भीषण आग लग दई। हादसे के समय फेरी में 271 लोग सवार थे, जिसमें से अभीतक 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही बचाव अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और राहत-बचाव अभियान जारी है।
Also read: पाकिस्तान में भी बनी ‘कॉकरोच पार्टी’, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ शुरू हुई मुहिम
कहां-कैसे हुआ ये हादसा?
नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी 'बासारनास' की मानें तो घटना मादुरा द्वीप के पास समुद्र में हुई। जब फेरी केएमपी मुतियारा सेंटोसा 2 (KMP Mutiara Sentosa 2) पूर्वी जावा के सूरतबाया के तानजंग पेराक बंदरगाह से साउथ सुलावेसी के मकासार की ओर जा रही थी। लेकिन तभी यात्रा के कुछ घंटों बाद फेरी में आग लग गई और जब फेरी के कैप्टन को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना दी
बताया जा रहा है कि जब फेरी में आग लगी तब उसमें 271 लोग सवार थे। फेरी में धुआं उठते देख लोग घबरा गए और मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। इस दौरान कई लोगों ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक 225 लोगों को बचाने में सफल हुए। रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 5 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी हैं। फिलहाल, लोगों को बचाने का खोज-बचाव अभियान जारी है।