Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान में भी बनी ‘कॉकरोच पार्टी’, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ शुरू हुई मुहिम

पाकिस्तान में भी बनी ‘कॉकरोच पार्टी’, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ शुरू हुई मुहिम

Cockroach Party Pakistan: भारत में चर्चा में रही 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' के बाद अब पाकिस्तान में भी इसी नाम से जुड़ा एक नया सोशल मीडिया आंदोलन सामने आया है। खुद को 'कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान (CPP)' कहने वाला यह समूह भ्रष्टाचार, खराब शासन और आर्थिक संकट के खिलाफ आवाज उठा रहा है। सोशल मीडिया पर यह ग्रुप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और युवाओं के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है। इंस्टाग्राम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस ग्रुप के 1.12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह अकाउंट मई 2026 में बनाया गया था और इसे कनाडा से संचालित किए जाने का दावा किया गया है। जुलाई में इस अकाउंट को वेरिफाइड भी कर दिया गया। ग्रुप ने अलग-अलग पदों के लिए आवेदन भी मांगे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि वह केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि एक संगठित ढांचा तैयार करने की कोशिश कर रहा है।

युवाओं की आवाज बनना चाहता है- ग्रुप

ग्रुप का कहना है कि वह आम पाकिस्तानियों, खासकर युवाओं की आवाज बनना चाहता है। उसके अनुसार, देश में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विशेषाधिकार की राजनीति से लोग परेशान हैं। संगठन का दावा है कि उसका लक्ष्य पारदर्शी शासन, जवाबदेही और लोकतांत्रिक सुधारों को बढ़ावा देना है। अपने घोषणा-पत्र में ग्रुप ने कई प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता दी है। इनमें भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, भाई-भतीजावाद का विरोध, रोजगार के नए अवसर पैदा करना, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, ऊर्जा संकट और पानी की कमी का समाधान तथा आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता लाना शामिल है।

सोशल मीडिया पर इस आंदोलन को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही

हालांकि सोशल मीडिया पर इस आंदोलन को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि इसे जमीनी स्तर पर कितना समर्थन हासिल है। यह भी देखना होगा कि क्या यह ऑनलाइन लोकप्रियता को वास्तविक राजनीतिक ताकत में बदल पाएगा। पाकिस्तान में सैन्य और राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करने वाले लोगों का आरोप है कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हुई हैं और महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी वजह से ऐसे नए आंदोलन युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

कैसे हुई इसकी शुरुआत? 

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान में "कॉकरोच" नाम से जुड़े इन आंदोलनों की शुरुआत उस समय चर्चा में आई, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर व्यंग्य और विरोध अभियान शुरू हुआ। इसके बाद भारत में कॉकरोच जनता पार्टी और पाकिस्तान में कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान जैसे समूह सामने आए। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सोशल मीडिया आंदोलन भविष्य में राजनीति पर कितना असर डाल पाता है।

Also read: ईरान पर नए अमेरिकी हमले फिलहाल टले, ट्रंप बोले- समझौते की दिशा में बढ़ रही बातचीत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान पर नए अमेरिकी हमले फिलहाल टले, ट्रंप बोले- समझौते की दिशा में बढ़ रही बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई महीनों से जारी तनाव के बीच राहत की खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने फिलहाल ईरान पर होने वाले नए अमेरिकी हमलों को रोक दिया है।

Nirmal Purja: वर्ल्ड फेमस पर्वतारोही निर्मल पुर्जा नहीं रहे, PoK की चोटी पर बर्फीले तूफान का हुए थे शिकार

Mountaineer Nirmal Purja Passed Away: वर्ल्ड फेमस नेपाली-ब्रिटिश पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत हो गई है। निर्मल पुर्जा को निम्स दाई के नाम से जाना जाता है। उनकी कंपनी एलीट एक्सपेड ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए करते हुए कहा कि पाकिस्तान के काराकोरम रेंज में स्थित ब्रॉड पीक पर हाल ही में एक जबरदस्त बर्फीले तूफान आया था, जिसके बाद वह लापता हो गए थे। लापता होने के दो दिन बाद कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करके मौत की पुष्टि की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast