Rohit Shamra Reaches Milestone: धर्मशाला में अफगानिस्तान खिलाफ भारतीय टीम ने पहले वनडे में जीत हासिल की। इस मैच में हिटमैन यानी रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। उन्हें रनआउट के कारण 16 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा।
हालांकि, वह 16 रनों की पारी के बदौलत ऐसा कारनामा किया जिसने दुनियाभर को चौंका दिया। हिटमैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नडर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही वह वीरेंद्र सहवाग वाले क्लब में शामिल हो गए।
डेविड वॉर्नग का रिकॉर्ड टूटा
बारिश से प्रभावित खेल गए इस मैच में 25-25 ओवर का मुकाबला हुआ। जहां भारतीय टीम को 195 रनों का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर शानदार छक्का जड़ते ही इतिहास रच दिया। इसी शॉट के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने 16 हजार रन पूरे किए। रोहित शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह किर्तिमान सिर्फ 384 पारियों में हासिल किया, जबकि डेविड वॉर्नर ने इसके लिए 390 पारियां ली थीं। इस खास लिस्ट में ग्रीम स्मिथ, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल जैसे दिग्गज शामिल हैं।
Also read: INDvsAFG:कौन हैं मानव सुथार, पहले ही मैच में छोड़ा छाप, अफगानिस्तान की आधी टीम को भेजा पवेलियन
औसत के मामले में भी रोहित का जवाब नहीं
वहीं, रोहित का रिकॉर्ड सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं है। 16 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर्स की लिस्ट में रोहित का स्ट्राइक रेट 93.03 सबसे अच्छा है। औसत के मामले में भी वह बाकी खिलाड़ियों से कहीं आगे हैं। उनका औसत 45.22 का है, जो इस खास लिस्ट में सबसे ज्यादा है। रोहित शर्मा अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20125 रन बना चुके हैं। इनमें से 16 हजार से ज्यादा रन उन्होंने ओपनिंग करते हुए बनाए हैं, जबकि बाकी रन मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं।